आत्मघाती हमले में तीन की मौत, बाल-बाल बचे सांसद

काबुल : अफगानिस्तान में आज हुए एक आत्मघाती हमले में एक जाने माने सांसद बाल बाल बच गए, लेकिन एक बच्चे सहित तीन लोग मारे गये और सात अन्य घायल हो गये. आत्मघाती हमलावर ने आज शाम उस समय खुद को विस्फोट से उडा लिया जग पूर्वी पाक्तिका प्रांत से सांसद गुल पाचा माजिदी मध्य […]

काबुल : अफगानिस्तान में आज हुए एक आत्मघाती हमले में एक जाने माने सांसद बाल बाल बच गए, लेकिन एक बच्चे सहित तीन लोग मारे गये और सात अन्य घायल हो गये. आत्मघाती हमलावर ने आज शाम उस समय खुद को विस्फोट से उडा लिया जग पूर्वी पाक्तिका प्रांत से सांसद गुल पाचा माजिदी मध्य काबुल में आयोजित अफगान कबाइली सरदारों की एक बैठक में शामिल होने के बाद जा रहे थे.

हमले में वह बच गये, लेकिन बम के छर्रे उनके पैर में लग गये. शहर के पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान रहीमी ने बताया कि माजिदी जिरगा में शामिल होने के बाद जब जा रहे थे तो वहां पैदल आये एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उडा लिया. उन्होंने कहा कि इस हमले में तीन लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >