चीन में चाकू से किये गये हमले में एक छात्र की मौत, पांच घायल

बीजिंग : दक्षिण पश्चिमी चीन में कुनमिंग शहर में चाकू से किये गये हमले में एक छात्र की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. अवसाद से ग्रस्त वांग उपनाम वाला एक छात्र कल कुनमिंग चिकित्सा विश्वविद्यालय के हाइयुआन कॉलेज में एक कक्षा में पहुंचा और छह छात्रों पर हमला कर दिया. शिन्हुआ […]

बीजिंग : दक्षिण पश्चिमी चीन में कुनमिंग शहर में चाकू से किये गये हमले में एक छात्र की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. अवसाद से ग्रस्त वांग उपनाम वाला एक छात्र कल कुनमिंग चिकित्सा विश्वविद्यालय के हाइयुआन कॉलेज में एक कक्षा में पहुंचा और छह छात्रों पर हमला कर दिया.

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने वांग को हिरासत में ले लिया है. पिछले वर्ष कुनमिंग में एक रेलवे स्टेशन पर झिजियांग के एक उग्रवादी संगठन से सबंधित हमलावरों द्वारा चाकू से किये गये हमले में 29 लोगों की मौत हो गयी थी और कई अन्य घायल हो गये थे. चीन ने कहा था कि हमला ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट :ईटीआईएम: के आतंकवादियों ने किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >