अमेरिका ने भारत को दी सलाह, पड़ोसियों के साथ रखें मधुर संबंध

वाशिंगटन : अमेरिका ने भारत को एक बार फिर नसीहत दी है. अमेरिका ने कहा है कि भारत को अपने पडोसियों के साथ संबंध सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए. अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के बाद से ही भारत के पड़ोसी देशों की चिंता बढ़ गयी थी. उल्लेखनीय है कि इससे पहले […]

वाशिंगटन : अमेरिका ने भारत को एक बार फिर नसीहत दी है. अमेरिका ने कहा है कि भारत को अपने पडोसियों के साथ संबंध सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए. अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के बाद से ही भारत के पड़ोसी देशों की चिंता बढ़ गयी थी. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारत ओबामा ने धार्मिक असहिष्णुता का लेकर भारत को पाठ पढ़ाया था जिसके बाद राजनीति गरमा गयी थी.

अमेरिका के विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने कल कहा ‘‘हमारा मानना है कि भारत को अपने पडोसी देशों के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए और उन संबंधों को सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए.’’ हार्फ ने कहा कि अमेरिका के भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ मजबूत संबंध है.

उन्होंने कहा ‘‘दोनों मजबूत राष्ट्र हैं, हमारे सामरिक हितों के लिए दोनों के साथ संबंध जरुरी हैं.’’ उन्होंने कहा कि हाल में राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्र हमारे लिए काफी महत्पूर्ण थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >