अमेरिका को ट्विटर पर बम की धमकी

अटलांटा (अमेरिका) : सोशल नेटवर्क ट्विटर पर विमानों के खिलाफ बम की धमकी के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने दो व्यावसायिक विमानों की सुरक्षा के लिए दो एफ-16 युद्धक विमान भेजे. हवाई अड्डे की प्रवक्ता रीज मैकक्रेनी ने बताया कि दोनों विमान अटलांटा के मुख्य हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गए और कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने […]

अटलांटा (अमेरिका) : सोशल नेटवर्क ट्विटर पर विमानों के खिलाफ बम की धमकी के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने दो व्यावसायिक विमानों की सुरक्षा के लिए दो एफ-16 युद्धक विमान भेजे.

हवाई अड्डे की प्रवक्ता रीज मैकक्रेनी ने बताया कि दोनों विमान अटलांटा के मुख्य हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गए और कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उनपर कोई बम नहीं पाया. इस धमकी का निशाना मिलवाउकी से आने वाली साउथवेस्ट एयरलाइंस फ्लाइट 2492 और पोर्टलैंड से आने वाली डेल्टा एयरलाइन्स फ्लाइट 1156 थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >