चीन में पार्किंग शेड में लगी आग से आठ लोगों की मौत

बीजिंग: चीन में एक पार्किंग शेड में खड़ी एक इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग जाने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई. यह घटना चीन के पूर्वी झोजियांग प्रांत की है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार आग की यह घटना तेईजोउ शहर के युहुआन काउंटी की जीफैंगटांग कम्यूनिटी में बाहर बने […]

बीजिंग: चीन में एक पार्किंग शेड में खड़ी एक इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग जाने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई.
यह घटना चीन के पूर्वी झोजियांग प्रांत की है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार आग की यह घटना तेईजोउ शहर के युहुआन काउंटी की जीफैंगटांग कम्यूनिटी में बाहर बने शेड में घटी.
खबर में कहा गया कि दम घुटने वाले धुएं के फैल जाने के बाद पीडित एक इमारत के गलियारे की ओर भागे थे.
फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >