छात्रवृति के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन

सिमडेगा : सेंट मेरीज हाई स्कूल स्थित बालक हॉकी प्रशिक्षण केंद्र का वर्ष 2012-13 काफी उपलब्धि भरा रहा है. प्रशिक्षण केंद्र में कुल 24 हॉकी खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. इसमें 18 खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है. इसमें बसंत सोरेंग, निर्मल समद, अमरदीप एक्का, ज्योतिस कुजूर, […]

By Prabhat Khabar Print Desk | July 16, 2013 1:30 PM

सिमडेगा : सेंट मेरीज हाई स्कूल स्थित बालक हॉकी प्रशिक्षण केंद्र का वर्ष 2012-13 काफी उपलब्धि भरा रहा है. प्रशिक्षण केंद्र में कुल 24 हॉकी खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. इसमें 18 खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है.

इसमें बसंत सोरेंग, निर्मल समद, अमरदीप एक्का, ज्योतिस कुजूर, राहुल तिर्की व अरविंद किंडो ने वर्ष 2012 में लुधियाना पंजाब में आयोजित अंडर 19 हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें झारखंड की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था.

कुमुद कुल्लू, राहुल तिर्की व ज्योतिष कुजूर ने असम ,जोवाकिम कुजूर में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया जिसमें उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था. रजत कुल्लू, बिजला भेंगरा व प्रमोद केरकेट्टा ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 17 विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से खेला. बिजला भेंगरा, सोमा भेंगरा ने रांची में आयोजित राष्ट्रीय पाइका ग्रामीण खेल में भाग लिया.

जोन सोरेंग, विनित किड़ो,अंधेरियस कंडूलना, प्रवीण तिर्की , अलबर्ट मिंज, संजीव बाखला ने दिल्ली में आयोजित 30वीं राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. विनीत किड़ो ने छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 14 विद्यालय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें झारखंड की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था.

अंधेरियस कंडूलना, प्रवीण तिर्की, अलबर्ट मिंज का चयन राष्ट्रीय अंडर 14 हॉकी प्रतियोगिता के लिये चयनित किया गया है. उक्त सभी खिलाड़ियों को 25 अप्रैल को उपायुक्त द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी.

Next Article

Exit mobile version