सूडान मेें उड़ान के कुछ मिनट बाद ही सैन्य विमान क्रैश, सवार सभी 18 लोगों की दर्दनाक मौत

खारतूम: सूडान में एक सैन्य विमान पश्चिमी दरफूर से उड़ान भरने के कुछ मिनट के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें चार बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई. एक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अल जिनीना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट के भीतर सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. […]

खारतूम: सूडान में एक सैन्य विमान पश्चिमी दरफूर से उड़ान भरने के कुछ मिनट के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें चार बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई. एक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अल जिनीना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट के भीतर सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

राहत सामग्री पहुंचा कर लौट रहा था विमान

हाल ही में यहां के दो समूहों के बीच घातक संघर्ष के बाद यह विमान क्षेत्र में जरूरी सहायता पहुंचाने आया था. प्रवक्ता आमेर मोहम्मद अल-हसन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को एंतोनोव 12 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार सभी लोग मारे गए. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के पीछे की वजह जानने के लिए जांच की जाएगी.

दरअसल रविवार रात में अल जिनीना में अरब और अफ्रीकी समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई थी और यह सोमवार तक जारी रही. इस दौरान कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >