कोलंबोः श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ रहे हैं मगर यह तय हो गया है कि पूर्व रक्षा सचिव और एसएलएलपी के नेता गोटाबाया राजपक्षे ही राष्ट्रपति होगें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज करने के लिये गोटाबाया राजपक्षे को बधाई दी और कहा कि वह दोनों राष्ट्रों के बीच रिश्तों के और गहरे होने की उम्मीद करते हैं.
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति चुनावों में जीत के लिये आपको बधाई गोटाबाया. मैं, हमारे दोनों देशों और नागरिकों के बीच घनिष्ठ तथा भाईचारे वाले संबंधों को और अधिक मजबूत करने, शांति, समृद्धि और क्षेत्र में सुरक्षा के लिये आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं.
इधर, प्रेमदासा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा कि ‘लोगों के निर्णय का सम्मान करना और श्रीलंका के सातवें राष्ट्रपति के तौर पर चुने जाने के लिए गोटबाया राजपक्षे को बधाई देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है
