फैशन डिजाइनिंग: बदलते ट्रेंड्स के साथ इसमें मिलेगा बेहतर करियर ऑप्शन

नयी दिल्ली: आपकी रूचि फैशन में हैं और नए ट्रेंड्स में दिलचस्पी रखते हैं तो इसके जरिए आप अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं. फैशन इंडस्ट्री में आज कल काफी संभावना है. फैशन डिजाइन के साथ-साथ आप टैक्सटाइल और फैशन कम्युनिकेशन डिजाइन का भी कोर्स करके अच्छा मुकाम पा सकते हैं. इस कोर्स […]

नयी दिल्ली: आपकी रूचि फैशन में हैं और नए ट्रेंड्स में दिलचस्पी रखते हैं तो इसके जरिए आप अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं. फैशन इंडस्ट्री में आज कल काफी संभावना है. फैशन डिजाइन के साथ-साथ आप टैक्सटाइल और फैशन कम्युनिकेशन डिजाइन का भी कोर्स करके अच्छा मुकाम पा सकते हैं. इस कोर्स के जरिए फिल्म, सीरियल और मीडिया इंडस्ट्रीज से भी जुड़ सकते हैं.

नौकरी भी और स्टार्टअप भी

फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा करने के बाद छात्र अपनी रुचि के अनुसार लाइफस्टाइल एक्सेसरी, कपड़ों के निर्माण और डिजाइन के क्षेत्र में करियर शुरू कर सकते हैं. ऐसे प्रोफेशनल किसी भी एक्सपोर्ट हाउस, गारमेंट स्टोर चेन, टेक्सटाइल मिल, ज्वेलरी हाउस या बुटिक में फैशन डिजाइनर, फैशन को-ऑर्डिनेटर, पैटर्न मेकर, क्वॉलिटी कंट्रोलर, फैशन मर्चेंडाइजर, फैशन स्टाइलिस्ट, एक्सेसरी डिजाइनर और फैशन कोरियोग्राफर के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं. अगर कोई किसी कंपनी से नहीं जुड़ना चाहते तो खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं.

मिलेगा यहां बेहतर करियर विकल्प

देश में फैशन इंडस्ट्री आगे अभी और बढ़ेगी. कपड़ा आजकल महत्वपूर्ण हो गया है. शादी- ब्याह में क्या पहनना है, इस पर लोग सबसे पहले सोचना शुरू कर देते हैं. दूसरे, लोगों की आय और फैशन के प्रति उनकी जागरूकता भी बढ़ी है. इसीलिए फैशन आज सिर्फ जरूरत ही नहीं, एक बेहतर करियर भी है. स्कोप भी यहां बहुत है. फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर लेने के बाद युवाओं के लिए एक्सपोर्ट हाउस, डिजाइन हाउस या मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में जॉब के ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं.

सभी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड भी आजकल भारत के हिसाब से अपने परिधानों की डिजाइन के लिए भारतीय डिजाइनर को ही ज्यादा तरजीह दे रही हैं. इसके अलावा, आप चाहें तो फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर या आर्ट डिजाइनर भी बन सकते हैं. खुद का बुटिक या डेस्टिनेशन वेडिंग का काम भी शुरू कर सकते हैं.

बीएससी फैशन डिजाइन- तीन वर्षीय इस कोर्स में स्टूडेंट्स को मॉडलिंग भी सिखाई जाती है. इसके अलावा फैशन की बारीकियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया जाता है. किसी भी कंपनी व मॉडल के कपड़ों को किस तरह लोगों के सामने रखा जाए, इसके बारे में बताया जाता है. यह कोर्स मॉडलिंग के क्षेत्र में भी अपार संभावना पैदा करता है.

इसमें जॉब के कई ऑप्शन मौजूद हैं. कई ब्रैंडेड कंपनियों को आज प्रोफेशनल लोगों की जरूरत है. ऐसे में इस कोर्स को करने के बाद आसानी से जॉब पा सकते हैं. इसमें बेहतर पैकेज भी मिलता है.

बीएससी फैशन कम्यूनिकेशन डिजाइन – 3 साल के टाइम पीरियड वाले इस डिग्री कोर्स में स्टूडेंट्स को नेचर ऑफ ब्यूटी, लाइफ ड्राइंग, पोस्टर, प्रेस लेऑउट, कंप्यूटर ग्राफिक्स, एडवरटाइजिंग, फैशन जर्नलिजम, फोटोग्राफी और पब्लिक रिलेशन के बारे में बताया जाता है.

इन कॉलेजों में चलता है ये पाठ्यक्रम

सत्यम इंस्टीट्यूट, नोएडा

आईएमएस, नोएडा

एफएमजी कॉलेज ग्रेटर नोएडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >