ह्यूस्टन में मारे गए सिख पुलिस अधिकारी का दो अक्टूबर को किया जाएगा अंतिम संस्कार

ह्यूस्टनः अमेरिका के टेक्सास राज्य में ट्रैफिक सिग्नल पर एक हमले में मारे गए भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी का दो अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा. संदीप सिंह धालीवाल ने शनिवार को ट्रैफिक सिग्नल पर एक वाहन को रोका था, जिसमें से एक व्यक्ति ने बाहर निकल का उन पर गोलियां चला दी थीं. धालीवाल […]

ह्यूस्टनः अमेरिका के टेक्सास राज्य में ट्रैफिक सिग्नल पर एक हमले में मारे गए भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी का दो अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा. संदीप सिंह धालीवाल ने शनिवार को ट्रैफिक सिग्नल पर एक वाहन को रोका था, जिसमें से एक व्यक्ति ने बाहर निकल का उन पर गोलियां चला दी थीं. धालीवाल (42) की याद में बुधवार को उनका विभाग एक कार्यक्रम आयोजित करेगा और एक सिख धार्मिक कार्यक्रम की भी योजना है.

इस हादसे से ह्यूस्टन में समुदाय के लोग स्तब्ध हैं. स्वयंसेवकों के समूह उन लोगों को काले और नीले रंग के रिबन दे रहे हैं, जो कानून एजेंसियों या धालीवाल के प्रति अपना समर्थन जाहिर करना चाहते हैं. गौरतलब है कि धालीवाल इस एजेंसी के पहले सिख डिप्टी थे. वह टेक्सास में पहले ऐसे पुलिस अधिकारी थे जो सिख धर्म की मान्यताओं (पगड़ी और दाढ़ी) के साथ सेवा दे रहे थे. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >