न्यूयॉर्क : जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ, वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर बेइज्जती का सामना करना पड़ा. दरअसल, पीएम मोदी जब ह्यूस्टन एयरपोर्ट पहुंचे, तो अमेरिकी सरकार के कई मंत्रियों और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. उन्हें वहां रेड कार्पेट ग्रैंड वेलकम दिया गया.
वहीं, इमरान खान जब न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उन्हें इस तरह का स्वागत-सत्कार नहीं मिला. यहां तक कि इमरान के स्वागत के लिए अमेरिकी सरकार का कोई प्रतिनिधि भी एयरपोर्ट पर मौजूद नहीं था. सिर्फ पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में राजदूत मलीहा लोधी और अन्य ने खान का स्वागत किया. इसके बाद पाकिस्तान के लोग अपने ही पीएम का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ा रहे हैं. इमरान सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान के विशेष विमान से अमेरिका पहुंचे थे.
