इजराइल ने नहीं की व्हाइट हाउस की जासूसी, राष्ट्रपति नेतन्याहू ने कही ये बात

वॉशिंगटन : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया में आयी उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया कि उनके देश ने व्हाइट हाउस के आसपास मोबाइल फोनों की जासूसी की. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन पर भरोसा जताया है. रूस की यात्रा पर नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि […]

वॉशिंगटन : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया में आयी उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया कि उनके देश ने व्हाइट हाउस के आसपास मोबाइल फोनों की जासूसी की. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन पर भरोसा जताया है.

रूस की यात्रा पर नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय के आसपास मोबाइल फोनों की कोई जासूसी नहीं की गयी. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ जासूसी करने से इनकार किया.

नेतन्याहू ने कहा कि मुझे निर्देश है : अमेरिका में कोई खुफिया संपर्क नहीं है, कोई जासूसी नहीं. बिना किसी अपवाद के इसे सख्ती से लागू किया गया. यह पूरी तरह झूठ है. ऑनलाइन न्यूज आउटलेट पोलिटिको ने खबर दी कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि कॉल्स और संदेशों का गुपचुप तरीके से पता लगाने के लिए की गयी कथित जासूसी के पीछे इजराइल का हाथ है.

अमेरिका के इतिहास में अपने आप को सबसे अधिक इजराइल समर्थक राष्ट्रपति बताने वाले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि वह आरोपों पर यकीन नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इजराइली हमारी जासूसी कर रहे हैं. इस पर यकीन करना मुश्किल होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >