बेल्जियन ग्रां प्री में हादसा, फॉर्मूला 2 ड्राइवर एंथनी हबर्ट की मौत

Getty Images

फॉर्मूला 2 ड्राइवर एंथनी हबर्ट की बेल्जियन ग्रां प्री के दौरान एक दुर्घटना में मौत हो गई है.

22 वर्षीय फ्रांसीसी रेसर एंथनी के बारे में आधिकारिक बयान में बताया गया है कि दुर्घटना के बाद उन्हें मेडिकल सेंटर ले जाया गया था जहां उन्होंने दम […]

Getty Images

फॉर्मूला 2 ड्राइवर एंथनी हबर्ट की बेल्जियन ग्रां प्री के दौरान एक दुर्घटना में मौत हो गई है.

22 वर्षीय फ्रांसीसी रेसर एंथनी के बारे में आधिकारिक बयान में बताया गया है कि दुर्घटना के बाद उन्हें मेडिकल सेंटर ले जाया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

एंथनी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुए थे. रीढ़ की हड्डी में भी चोट पहुंची थी.

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नाज़ुक हालत के मद्देनज़र उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया.

इस दौरान एंथनी बेहोश रहे, उनकी सर्जरी भी की गई लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी.

दुर्घटना की वजह से रेस को रोक दिया गया था.

एंथनी हबर्ट ने इस सीज़न में मोनाको और फ्रांस की रेस में जीत का परचम लहराया था.

वे रेनॉल्ट एफ 1 यंग ड्राइवर प्रोग्राम का भी हिस्सा रहे थे.

BBC

फॉर्मूला 2 ने घोषणा की है कि रविवार को होने वाली स्प्रिंट रेस को एंथनी के सम्मान में रद्द कर दिया गया है.

लेकिन फॉर्मूला 3 रेस को जारी रखने का फ़ैसला किया गया है. फॉर्मूला रेस से जुड़े खिलाड़ियों ने एंथनी की मौत पर शोक ज़ाहिर किया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >