भाजपाइयों ने बिजली कर्मचारियों को पीटा

चाकुलिया : चाकुलिया नया बाजार स्थित बिजली ऑफिस बुधवार को रणक्षेत्र बन गया. भाजपा नेता समीर महंती के नेतृत्व में पहुंचे भाजपाइयों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूसों से पिटायी कर दी. सहायक अभियंता सचिन कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की की गयी. सूचना पाकर बीडीओ लेखराज नाग, पुलिस व शंभूनाथ मल्लिक बिजली […]

चाकुलिया : चाकुलिया नया बाजार स्थित बिजली ऑफिस बुधवार को रणक्षेत्र बन गया. भाजपा नेता समीर महंती के नेतृत्व में पहुंचे भाजपाइयों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूसों से पिटायी कर दी. सहायक अभियंता सचिन कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की की गयी. सूचना पाकर बीडीओ लेखराज नाग, पुलिस व शंभूनाथ मल्लिक बिजली ऑफिस पहुंचे. इनकी मध्यस्थता में सहायक विद्युत अभियंता सचिन कुमार और समीर महंती के बीच समझौता कराया गया.

बीडीओ ने दोनों पक्षों में कराया सुलह
दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बीडीओ लेखराज नाग ने सहायक विद्युत अभियंता सचिन कुमार से भाजपा नेताओं के खिलाफ रैली और विरोध प्रदर्शन को निंदनीय बताया. साथ ही भाजपा नेता समीर महंथी से भी कहा कि पदाधिकारियों से बात करने के दौरान शिष्टाचार का पूरा ध्यान रखा जाय. इसके बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में इस घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन दिया.
यह है मामला :
दो दिन पहले क्षेत्र की बिजली की समस्या को लेकर भाजपा नेता समीर महंती बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान विभाग के सहायक अभियंता सचिन कुमार से बकझक हुई थी. इससे नाराज सहायक अभियंता सचिन कुमार ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी. बुधवार को बिजली विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ रैली निकालकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी. इसकी सूचना पाकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य समीर महंती के नेतृत्व में भाजपाई विद्युत कार्यालय पहुंच गये.
विद्युत कार्यालय के समक्ष भाजपाई, बिजली विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी आमने-सामने हो गये. दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गयी. इसके बाद भाजपाई भड़क गए और बिजली विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया. सहायक अभियंता के साथ भी धक्का-मुक्की की गयी. सहायक अभियंता सचिन कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर सुशील शर्मा, जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, त्रिलोचन राणा, लखन मांडी, राजू कर्मकार, मिथुन कर, चंदन दास, देवाशीष दास, कौशिक बेरा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >