ईरान से ‘खतरे'' के बीच अमेरिका पश्चिम एशिया में भेज रहा पैट्रियाट मिसाइल और युद्धपोत

वाशिंगटन : अमेरिका के रक्षा विभाग ने शुक्रवार को घोषणा की ईरान से कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए वह पश्चिम एशिया में एक युद्धपोत और पैट्रियाट मिसाइलों की तैनाती कर रहा है तथा यह आयुध पहले भेजे जा चुके विमानवाहक पोत की मदद करेगा. पेंटागन ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी बलों और […]

वाशिंगटन : अमेरिका के रक्षा विभाग ने शुक्रवार को घोषणा की ईरान से कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए वह पश्चिम एशिया में एक युद्धपोत और पैट्रियाट मिसाइलों की तैनाती कर रहा है तथा यह आयुध पहले भेजे जा चुके विमानवाहक पोत की मदद करेगा.

पेंटागन ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी बलों और हमारे हितों के खिलाफ अभियान चलाने की ईरान की व्यापक तैयारियों के संकेतों के बीच जवाबी कार्रवाई के लिए यह हथियार प्रणाली पश्चिम एशिया में यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और अमेरिकी वायुसेना बमवर्षक कार्यबल की मदद करेगी.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >