चक्रवात इडाई ने ली 150 लोगों की जान: मोजाम्बिक, मलावी, जिम्बाब्वे सबसे ज्यादा प्रभावित

हरारे : मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मलावी में आये एक खतरनाक चक्रवात में करीब 150 लोग मारे गये और सैकड़ों लोग लापता हैं. सड़क संपर्क टूट जाने के कारण हजारों लोग फंस गये और मुख्यरूप से ग्रामीण इलाकों से टेलीफोन संपर्क कट गया है. संयुक्त राष्ट्र और सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात ‘इडाई’ से तीनों दक्षिण […]

हरारे : मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मलावी में आये एक खतरनाक चक्रवात में करीब 150 लोग मारे गये और सैकड़ों लोग लापता हैं. सड़क संपर्क टूट जाने के कारण हजारों लोग फंस गये और मुख्यरूप से ग्रामीण इलाकों से टेलीफोन संपर्क कट गया है.

संयुक्त राष्ट्र और सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात ‘इडाई’ से तीनों दक्षिण अफ्रीकी देशों में 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

मोजाम्बिक का केन्द्रीय बंदरगाह शहर बेइरा सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां हवाई अड्डा बंद है, बिजली आपूर्ति ठप्प है और कई घर नष्ट हो गये हैं. बेइरा में बृहस्पतिवार देर रात चक्रवात आया और जिम्बाब्वे और मलावी के पश्चिम की ओर बढ़ा. इसके कारण विशेषकर सीमावर्ती मोजाम्बिक के पूर्वी इलाकों में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >