आपातकाल के जरिए धन हासिल करने की कोशिश को रोकने का प्रस्ताव जारी

वाशिंगटन : अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने मंगवलार को मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा के जरिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन हासिल करने से रोकने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी . यह प्रस्ताव अब रिपब्लिकन बहुमत वाले उच्च सदन सीनेट में जाएगा. इस प्रस्ताव को […]

वाशिंगटन : अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने मंगवलार को मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा के जरिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन हासिल करने से रोकने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी . यह प्रस्ताव अब रिपब्लिकन बहुमत वाले उच्च सदन सीनेट में जाएगा. इस प्रस्ताव को डेमोक्रेट की बहुमत वाले निचले सदन ने 245-182 से पारित कर दिया.

डेमोक्रेट की इस कोशिश में 13 रिपब्लिकन सांसद भी शामिल हुए. मेक्सिको-अमेरिकी सीमा पर दीवार बनाने के लिए कांग्रेस (संसद) से धन प्राप्त करने में विफल रहने के बाद ट्रंप ने 15 फरवरी को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की. इससे उन्हें अन्य स्रोतों से दीवार के लिए धन मिलने की अनुमित मिल जाएगी. राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि अगर यह प्रस्ताव दोनों हाउस में पारित हो जाता है तो वह वीटो का इस्तेमाल करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >