फादर बिलयानुस का अंतिम मन्नत समारोह

सिमडेगा : सामटोली स्थित एराउज संस्था के कार्यालय परिसर में संस्था के निदेशक फादर बिलयानुस मिंज का अंतिम मन्नत समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सेंट मेरीज उच्च विद्यालय परिसर में समारोही मिस्सा बलिदान का भी आयोजन किया गया. मिस्सा में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में फादर प्रोविंशियल जेवियर सोरेंग उपस्थित थे. जिनका […]

By Prabhat Khabar Print Desk | July 16, 2013 1:31 PM

सिमडेगा : सामटोली स्थित एराउज संस्था के कार्यालय परिसर में संस्था के निदेशक फादर बिलयानुस मिंज का अंतिम मन्नत समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सेंट मेरीज उच्च विद्यालय परिसर में समारोही मिस्सा बलिदान का भी आयोजन किया गया.

मिस्सा में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में फादर प्रोविंशियल जेवियर सोरेंग उपस्थित थे. जिनका सहयोग फादर रेक्टर विजय मनोहर तिर्की, फादर फिलमोन एक्का, फादर सुधीर मिंज, फादर विनोद बिलुंग, फादर पीयूष खलखो, फादर थोमस बरला, फादर प्रफुल एक्का, फादर ऐरेनियुस, फादर वाल्टर मिंज, फादर फ्लोरेंस, फादर प्रदीप, फादर अलोइस बेक, फादर अजीत सारस, फादर सिकंदर केरकेट्टा सहित 45 पुरोहितों ने किया. मिस्सा गीत संचालन अपस्तोलिक स्कूल व संत अन्ना छात्रावास के विद्यार्थियों ने किया.

Next Article

Exit mobile version