Greece : शक्तिशाली भूकंप से हिला जेकिनथोस द्वीप

थेसालोनिकी (यूनान): एक जोरदार भूकंप से आयोनियाई सागर में स्थित यूनान का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जेकिनथोस द्वीप दहल गया. अमेरिकी भू-गर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक 6.8 तीव्रता का यह भूकंप जेकिनथोस द्वीप के दक्षिणी भाग लिथाकिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आया. बृहस्पतिवार को भारतीय समयानुसार, तड़के 4:25 बजे यह भूकंप जमीन से 16 किलोमीटर की गहराई […]

थेसालोनिकी (यूनान): एक जोरदार भूकंप से आयोनियाई सागर में स्थित यूनान का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जेकिनथोस द्वीप दहल गया. अमेरिकी भू-गर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक 6.8 तीव्रता का यह भूकंप जेकिनथोस द्वीप के दक्षिणी भाग लिथाकिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आया.

बृहस्पतिवार को भारतीय समयानुसार, तड़के 4:25 बजे यह भूकंप जमीन से 16 किलोमीटर की गहराई में आया. यूनान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्रों में शामिल है.

यहां हर साल भूकंप के हजारों झटके दर्ज किये जाते हैं. लेकिन, इन भूकंपों से जान-माल का नुकसान बहुत कम होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >