God Letter : 11 करोड़ रुपये में बिकेगी आइंस्टीन की यह चिट्ठी...!

न्यूयॉर्क : सापेक्षता का सिद्धांत प्रतिपादित करने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के हाथों से लिखा एक पत्र नीलाम होगा, जो 15 लाख डॉलर,यानी लगभग 11 करोड़ रुपये में बिकने की संभावना है. पत्र में विश्व विख्यात वैज्ञानिक ईश्वर, धर्म और इसके अर्थ की खोज पर अपने विचार व्यक्त किये हैं. नीलामी घर क्रिस्टीज ने […]

न्यूयॉर्क : सापेक्षता का सिद्धांत प्रतिपादित करने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के हाथों से लिखा एक पत्र नीलाम होगा, जो 15 लाख डॉलर,यानी लगभग 11 करोड़ रुपये में बिकने की संभावना है.

पत्र में विश्व विख्यात वैज्ञानिक ईश्वर, धर्म और इसके अर्थ की खोज पर अपने विचार व्यक्त किये हैं. नीलामी घर क्रिस्टीज ने बुधवार को यह जानकारी दी. आइंस्टीन की मौत 1955 में हुई थी.

उसके एक वर्ष पूर्व उन्होंने यह पत्र जर्मनी के दार्शनिक एरिक गटकाइंड को लिखा था. आइंस्टीन लिखते हैं, मेरे लिए ईश्वर शब्द मानवीय दुर्बलता का उपज एवं अभिव्यक्ति है.

बाइबिल सम्मान करने योग्य किंतु आदिम आख्यानों का संग्रह है. डेढ़ पेज लंबा यह पत्र चार दिसंबर को नीलाम होगा और क्रिस्टीज ने इसके 10 से 15 लाख डॉलर में नीलाम होने की उम्मीद जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >