अमेरिका गोदाम परिसर में गोलीबारी में कई लोग मारे गये

वाशिंगटन : अमेरिका के बाल्टीमोर में एक गोदाम परिसर में गुरुवार को एक अज्ञात हमलावर ने गोलियां चला दीं जिसमें कई लोग मारे गये जबकि कई घायल हुए. हारफोर्ड काउंटी के शेरिफ जेफ्री गाहलेर के अनुसार, एकमात्र संदिग्ध एक स्थानीय अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती है. पुलिस ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की […]

वाशिंगटन : अमेरिका के बाल्टीमोर में एक गोदाम परिसर में गुरुवार को एक अज्ञात हमलावर ने गोलियां चला दीं जिसमें कई लोग मारे गये जबकि कई घायल हुए. हारफोर्ड काउंटी के शेरिफ जेफ्री गाहलेर के अनुसार, एकमात्र संदिग्ध एक स्थानीय अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती है.

पुलिस ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की कि क्या हमलावर एक महिला थी. गाहलेर ने कहा, ‘मैं कई लोगों के हताहत होने और कई के घायल होने की पुष्टि करता हूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >