ब्रेट ली ने शिवम मावी को भारतीय गेंदबाजी का भविष्य बताया

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज शिवम मावी की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा कि वह भारतीय गेंदबाजी का भविष्य है. मावी पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली विश्व कप विजेता अंडर -19 टीम का हिस्सा थे. उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. […]

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज शिवम मावी की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा कि वह भारतीय गेंदबाजी का भविष्य है.

मावी पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली विश्व कप विजेता अंडर -19 टीम का हिस्सा थे. उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. स्टार स्पोर्ट्स सलेक्ट डगआउट विशेषज्ञ ली ने कहा , मुझे लगता है कि मावी के पास सबकुछ है. उसका गेंदबाजी एक्शन काफी खूबसूरत है और वह पूर्ण रूप से बेहतरीन गेंदबाज है.

उन्होंने कहा , मावी जैसे युवाओं के लिये आत्मविश्वास से खेलना और खेल भावना का लुत्फ उठाते हुए खेलना अहम है. ली ने कहा , वह जानता है कि वह क्या कर रहा है और ऐसा दिखता है कि वह अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा है. मुझे लगता है कि वह भारतीय गेंदबाजी का भविष्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >