झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर क्या हैं सरकारी गाइडलाइन,18 साल से कम उम्रवालों को पंडाल में प्रवेश की मनाही

कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं, लेकिन इसका खतरा अब भी बरकरार है. इस बीच लोक आस्था को देखते हुए सरकार ने दुर्गोत्सव और दशहरा के आयोजन की अनुमति दे दी है. हालांकि, सरकार ने इन आयोजनों के लिए सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. जैसे पूजा पंडालों और मंडपों का आकार छोटा होगा.

कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं, लेकिन इसका खतरा अब भी बरकरार है. इस बीच लोक आस्था को देखते हुए सरकार ने दुर्गोत्सव और दशहरा के आयोजन की अनुमति दे दी है. हालांकि, सरकार ने इन आयोजनों के लिए सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. जैसे पूजा पंडालों और मंडपों का आकार छोटा होगा. इनमें स्थापित की जानेवाली मां दुर्गा की प्रतिमाएं पांच फीट से ज्यादा की नहीं होंगी. आयोजन के दौरान प्रसाद / भोग का वितरण नहीं किया जायेगा. वहीं, 18 साल से कम उम्रवालों को पंडालों में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. देखिए पूरी खबर..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >