VIDEO: झारखंड में करमा डाली विसर्जन के दौरान 5 बच्चों की डूबने से मौत

झारखंड में जहां एक ओर करमा पूजा धूमधाम से मनाई गई. वहीं दूसरी ओर सुबह-सुबह करम डाली विसर्जन के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. राज्य में करमा पूजा के दौरान लगातार घटनाएं हो रही हैं.

प्रकृति पर्व करमा के बाद डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में दो बड़ी घटनाएं हुई हैं. पहली घटना हजारीबाग की है, जहां विसर्जन के दौरान तीन बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना धनबाद की है, वहां भी करमा डाली विसर्जन के दौरान दो बच्चे नदी में डूब गए. दोनों घटनाओं में पांच बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर है. बता दें कि इस साल करमा पूजा के दौरान लगातार घटनाएं हो रही हैं. सोमवार को गिरिडीह में करमा के लिए फूल लाने युवक की डूबने से मौत हो गई थे. इससे पहले गिरिडीह में ही करमा जावा उठाने गई चार बच्चियों की भी डूबने से मौत हो गई.

Also Read: झारखंड : करमा डाली विसर्जन करने के दौरान डूबने से पांच बच्चों की मौत, पसरा मातम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >