डुमरी उपचुनाव के लिए बेबी देवी और यशोदा देवी ने दाखिल किया नामांकन, देखें VIDEO

डुमरी उपचुनाव की तस्वीर अब साफ हो गयी है. मुख्य मुकाबला एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी और आईएनडीआईए प्रत्याशी बेबी देवी के बीच होगा. दोनों उम्मीदवारों ने आज आखिरी दिन अपना नामांकन दाखिल किया. यशोदा देवी के नामांकन में सुदेश महतो शामिल हुए. सीएम कर रहे हैं बेबी देवी के लिए जनसभा.

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन दोनों प्रमुख उम्मीदवारों ने परचा दाखिल कर दिया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता बेबी देवी ने इंडिया नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लुसिव अलायंस (आईएनडीआईए) के उम्मीदवार के तौर पर, तो आजसू की नेता यशोदा देवी ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया. बृहस्पतिवार को दोनों उम्मीदवारों ने गिरिडीह में परचा दाखिल किया. यशोदा देवी के नामांकन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, पूर्व सांसद डॉ रवींद्र राय, विधायक रणधीर सिंह, डुमरी के बीजेपी नेता प्रदीप साहू शामिल हुए. वहीं, दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी के नामांकन में झामुमो विधायक मथुरा महतो, कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह, योगेंद्र महतो व अन्य शामिल हुए. डुमरी में 5 सितंबर को वोटिंग होगी. 8 सितंबर को मतगणना करायी जायेगी. इसी दिन परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे. पूरा वीडियो आप भी देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >