फैन्स का टूटा दिल, लॉकडाउन में 'सपना चौधरी' ने चुपके-चुपके रचा ली शादी!

तस्वीर जिसे खुद सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में सपना चौधरी की मांग में सिंदूर नजर आ रही है. वो काफी खुश भी दिखाई दे रही हैं.

अपने डांस और अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना लेने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने शादी कर ली है. इंटरटेनमेंट गलियारों में इसी बात की चर्चा है. लोग कह रहे हैं कि हो ना हो…सपना चौधरी ने सात फेरे ले लिये हैं. सवाल है कि ऐसे कयास क्यों लग रहे हैं. क्यों ऐसी चर्चा है कि लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी किसी के दिल की रानी बन गयी हैं. तो आपको बता दूं कि, इसकी वजह एक तस्वीर है.

तस्वीर जिसे खुद सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में सपना चौधरी की मांग में सिंदूर नजर आ रही है. वो काफी खुश भी दिखाई दे रही हैं. फैंस हैरान हैं. चर्चा है कि लॉकडाउन के बीच चुपके चुपके सपना चौधरी ने भी शादी कर ली है.

Posted By- Suraj Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >