WeatherReport: झारखंड-बिहार समेत देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश! असम में बाढ़ जैसे हालात

देश के कई राज्यों में 26 जून को मानसून प्रवेश कर गया. इसकी वजह से झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

देश के कई राज्यों में 26 जून को मानसून प्रवेश कर गया. इसकी वजह से झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों में इन राज्यों के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी.

नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों मेघालय, अरूणांचल प्रदेश, असम और सिक्किम में भी भारी बारिश की चेतावनी है. बीते 24 घंटे में मेघालय की राजधानी शिलॉंग में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. दूसरे नंबर पर अरूणांचल प्रदेश का पासीघाट रहा. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भी 146 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SurajKumar Thakur

SurajKumar Thakur is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >