VIDEO: खूंटी में जोरदार बारिश से दुकानों में घुसा पानी, दुकानदारों में आक्रोश

खूंटी शहर में शनिवार को दोपहर के बाद जोरदार बारिश हुई. बारिश इतनी तेज थी कि शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गये. खासकर शहर के भगत सिंह चौक तो पूरी तरह से जलमग्न हो गया. डाक बंगला रोड पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गया.

खूंटी, चंदन कुमार: खूंटी शहर में शनिवार को दोपहर के बाद जोरदार बारिश हुई. बारिश इतनी तेज थी कि शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गये. खासकर शहर के भगत सिंह चौक तो पूरी तरह से जलमग्न हो गया. डाक बंगला रोड पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गया. मेन रोड में भी दुकानों के बाहर जल जमाव हो गया. बारिश का सारा पानी दुकानों में घुस गया. जिसके कारण कई दुकानों में रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचा है. शहरवासियों ने इस पर नाराजगी जतायी. उन्होंने इसके लिए नगर पंचायत को जिम्मेदार ठहराया. शहरवासियों ने आरोप लगाया है कि नाली की उचित सफाई नहीं होने और जल निकासी का प्रबंध नहीं किये जाने के कारण जल जमाव हो रहा है. नगर पंचायत ने नाली सफाई का काम करा लिया होता, तो शहरवासियों की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >