सेना के जवान का लाजवाब खुखरी डांस, फैन हुए लोग, यहां देखिए शानदार वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर गोरखा रेजीमेंट के एक जवान का खुखरी डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सेना के गोरखा रेजीमेंट का एक जवान खुरकी के साथ लाजवाब डांस कर रहा है. देखने वाले इस डांस को बस देखते ही रह गए. फुल यूनिफार्म में जवाव का खुरकी डांस सबको खूब भा रहा है.

भारतीय सेना जितना अनुशासन में रहती है. उतना शायद ही किसी देश की सेना में देखने को मिले. लेकिन कभी-कभी सेना के जवान भी मौज मस्ती के मूड में आ जाते हैं. सोशल प्लेटफार्म पर भी ऐसे वीडियो को खूब पसंद किया जाता है. इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर गोरखा रेजीमेंट के एक जवान का खुखरी डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में सेना के गोरखा रेजीमेंट का एक जवान खुरकी के साथ लाजवाब डांस कर रहा है. देखने वाले इस डांस को बस देखते ही रह गए. फुल यूनिफार्म में जवाव का खुरकी डांस सबको खूब भा रहा है. सबका ध्यान ये अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. और पीछे खड़े दूसरे जवान इसका हौसला अफजाई कर रहे हैं.

बता दें, सेना के सबसे खतरनाक रेजीमेंट्स में एक है गौरखा रेजीमेंट. कई लड़ाईयों और अभियानों में गोरखा जवानों की हिम्मत देश के साथ-साथ दुनिया देख चुकी है. इस रेजीमेंट को दुनिया की सबसे बहादुर रेजीमेंट में से एक माना जाता है. गौरखा रेजमेंट का खुखरी खास हथियार होता है.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >