VIDEO: आसनसोल में चंद्रयान-3 की थीम पर गणेश पूजा

आसनसोल रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी टाइगर क्लब के द्वारा गणेश पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया. इस पूजा पंडाल की थीम चंद्रयान-3 रखी गई है. यहां के लोगों के लिए ये आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. इस पूजा पंडाल का उद्घाटन आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक चेतन नंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया.

आसनसोल रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी टाइगर क्लब के द्वारा गणेश पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया. इस पूजा पंडाल की थीम चंद्रयान-3 रखी गई है. यहां के लोगों के लिए ये आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. आपको बता दें इस पूजा पंडाल का उद्घाटन आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक चेतन नंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के साथ ही बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर अतिथियों को सम्मानित किया गया. टाइगर क्लब के सदस्य नीरू रावत ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन काफी लंबे समय से किया जा रहा है. पूजा पंडाल में काफी सुंदर सजावट की गयी है. लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गयी है. इस बार गणेश पूजा में चाइनीज लाइट से पूजा पंडाल व परिसर को सजाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >