आपके नाम का पहला अक्षर खोल देगा आपके व्यक्तित्व का राज, जानें कैसा होता है C नाम वाले लोगों का स्वभाव

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम C से शुरू होता है, वे लोग आमतौर पर सामाजिक होते हैं. साथ ही अपने दोस्तों की महफ़िल में काफ़ी लोकप्रिय होते हैं. साफ़-सीधी बात बोलना इन्हें बेहद पसंद होता है लेकिन अपने शब्दों से कभी किसी को आहत नहीं करते हैं.

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम C से शुरू होता है, वे लोग आमतौर पर सामाजिक होते हैं. साथ ही अपने दोस्तों की महफ़िल में काफ़ी लोकप्रिय होते हैं. साफ़-सीधी बात बोलना इन्हें बेहद पसंद होता है लेकिन अपने शब्दों से कभी किसी को आहत नहीं करते हैं.ये लोग ख़ुद की बहुत केयर करते हैं यानी कि बहुत ही व्यवस्थित तरीके से रहते हैं. यही कारण है कि इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है. देखने में भी ये लोग सुंदर और अच्छी रूपरेखा वाले होते हैं. लोगों की सहायता या सहयोग करने में भी ये लोग बहुत आगे होते हैं अर्थात किसी की मदद करने के मामले में ये बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी दिखाते हैं. साथ ही बहुत व्यवहारिक भी होते हैं.प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय की देखभाल करना, उनकी हर ज़रूरत का ख़्याल रखना इन्हें बहुत अच्छे से आता है. प्रेम पर इनका विश्वास बहुत अधिक होता है तथा प्रेम के प्रति समर्पित भी रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >