ड्रग्स केस में फंसी रिया चक्रवर्ती को जमानत, लेकिन इन शर्तों पर

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर जेल में बंद रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी.

बुधवार का दिन रिया चक्रवर्ती के लिए राहत की खबर लेकर आया. बीते 1 महीने से जेल में बंद रिया चक्रवर्ती अब खुली हवा में सांस ले सकेंगी. सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर जेल में बंद रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी. बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को सशर्त जमानत दी है. कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती का पासपोर्ट जमा करवा लिया है ताकि वो देश छोड़कर नहीं जा सके. रिया को 1 लाख रुपये की निजी मुचलके पर जमानत दी गयी है.

Posted By- Suraj Kumar Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >