Bihar Election 2020: बिहार में सरकारी नौकरी बंट रही है!

कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो स्वास्थ्य विभाग में केवल डिग्री के आधार पर ही नौकरी दी जाएगी.

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होना है. इसके पहले कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो स्वास्थ्य विभाग में केवल डिग्री के आधार पर ही नौकरी दी जाएगी. अभ्यर्थियों को बोर्ड या आयोग की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा बल्कि किसी चिकित्सा संस्थान का निदेशक डिग्री का सत्यापन करेगा. कांग्रेस का तर्क है कि इससे बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी पूरी होगी.

Posted By- Suraj Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >