चीनी नागरिक हान जुनवे मामले की जांच जारी, क्या ड्रैगन का बंगाल के रास्ते भारत पर साइबर अटैक का प्लान है?

Chinese National Han Junwei In India: पश्चिम बंगाल की सीमा बांग्लादेश से सटी है. दक्षिण बंगाल के सीमावर्ती इलाके से बीएसएफ जवानों ने सुल्तानपुर इलाके में एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया था. उसे उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो अवैध तरीके से भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करके भारतीय सीमा में घुस आया था. बीएसएफ के मुताबिक हान जुनवे की उम्र 36 साल है.

Chinese National Han Junwei In India: पश्चिम बंगाल की सीमा बांग्लादेश से सटी है. दक्षिण बंगाल के सीमावर्ती इलाके से बीएसएफ जवानों ने सुल्तानपुर इलाके में एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया था. उसे उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो अवैध तरीके से भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करके भारतीय सीमा में घुस आया था. बीएसएफ के मुताबिक हान जुनवे की उम्र 36 साल है. वो चीन के हुबेई प्रांत का रहने वाला है. आरोपी से राष्ट्रीय जांच एजेंसी मतलब एनआइए भी पूछताछ कर चुकी है. भारत में उसके आने के कारण के बारे में जानकारी ली गई है. फिलहाल, चीनी नागरिक हान जुनवे रिमांड पर है और उसे 18 जून को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >