Bengal 2026 Elections Video Viral: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल @BJP4India ने एक ट्वीट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया. शनिवार को किये गये इस ट्वीट में कहा गया है- ममता बनर्जी के राज में EVM के बटन पर इत्र लगाकर… ये चुनाव नहीं, TMC का तानाशाही मॉडल है. TMC के खौफ का नया चैप्टर, सुनिए!
19 सेकेंड के वीडियो में ईवीएम पर ‘इत्र’ का खुलासा
इस पोस्ट के साथ एक 19 सेकेंड का वीडियो अटैच है, जिसमें बंगाल के ग्रामीण इलाके में एक लंबे बालों वाला युवक (नीले टी-शर्ट में) माइक के सामने खुलकर बोल रहा है. वह EVM बटन पर पार्टी के ‘सिंबल’ पर ‘इत्र’ लगे होने की बात करता है. फिर कहता है कि बटन दबाने के बाद हाथ में इत्र की खुशबू लग जाती है. मतदान केंद्र के बाहर लोगों के हाथ सूंघे जाते हैं. अगर खुशबू नहीं आयी, तो उसके साथ मारपीट की जाती है.
एक घंटे में 25000 से अधिक व्यूज
ओवरले टेक्स्ट लिखा है- इसलिए TMC से डरती है बंगाल की जनता! और Meanwhile Bengal under Mamata’s rule. समाचार लिखे जाने तक इस ट्वीट को 25,000+ व्यूज, 1296 लाइक्स और 45+ रिप्लाई मिल चुके हैं. लेकिन, असली कहानी कमेंट्स में छिपी है.
किसी ने परवर्तन की लहर कहा, किसी ने ECI को किया टैग
कई यूजर्स ने इसे ‘परिवर्तन की लहर’ बताया. एक यूजर @DeepPrakash3456 ने लिखा- बंगाल की जमीनी हकीकत को करीब से देखने का अवसर मिला… परिवर्तन की लहर अब साफ नजर आ रही है. दूसरे यूजर ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए कहा- चुनाव आयोग और BJP कार्यकर्ता ध्यान दें. कुछ ने TMC के शासन को ‘जंगलराज’ और ‘जिहाद बानो’ करार दिया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विरोधी, व्यंग्यात्मक और सलाह वाली प्रतिक्रियाएं
- ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC/TMC) समर्थक यूजर्स ने इसे ‘फेक’ और ‘रोना-धोना’ कहा. एक यूजर @Vikasv201 ने लिखा- Fake है… बीजेपी अपने ट्विटर हैंडल से इसे फैला रही है.
- @shiptrained ने सबसे दिलचस्प कमेंट करते हुए सुझाव दिया. लिखा- Be smart. चतुर बनो. वोट जिसको भी डालना है डालो… वोट डालने के बाद जहां इत्र लगा है, उस पर अपनी उंगली फेर दो. वोट तो डाल ही चुके हो. दोबारा थोड़ी मशीन वोट पकड़ेगी?
- @BijayKu3628 ने लिखा– तो तुम लोग बैठकर क्या इत्र बना रहे थे…? तुम्हारे कार्यकर्ता मारे जाते हैं, घं…टा उखाड़ पाते हो कुछ???
‘इत्र’ अब चुनावी हथियार क्यों?
यह पहला मौका है, जब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर इत्र लगाने का आरोप वायरल हुआ है. पारंपरिक रूप से EVM हैकिंग या VVPAT पर बहस होती थी, लेकिन ‘इत्र’ एक नया ‘सेंसर’ बन गया है.
बंगाल चुनाव 2026 से पहले चरम पर है ध्रुवीकरण
कमेंट्स से साफ है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ध्रुवीकरण चरम पर है. TMC समर्थक कह रहे हैं TMC ahead और BJP वाले ‘परिवर्तन तय’ की बात कह रहे हैं.
2026 में वोटर साइकोलॉजी को बदल सकता है इत्र कंट्रोवर्सी
इस बीच, एक अनदेखा पहलू उभरा है- आम वोटर अब ईवीएम का बटन छूने से पहले ‘स्मार्ट’ तरीके सोचने लगा है. यह 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘वोटर साइकोलॉजी’ को बदल सकता है.
वोटर को एकजुट करने में जुटी बीजेपी, टीएमसी ने साधी चुप्पी
BJP इसे मुद्दा बनाकर वोटर को एकजुट करने की कोशिशों में जुट गयी है. TMC चुप्पी साधे हुए है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जो कमेंट्स आ रहे हैं, वो बता रहे हैं कि इत्र वाली बहस अब बूथ से निकलकर लोगों के बीच पहुंच चुकी है.
