महेशपुर में मोटरसाइकिल के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत

youth dead in road accident at maheshpur of pakur district of jharkhand. पाकुड़ जिला के महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर बड़कियारी गांव के चौक के समीप शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

महेशपुर : झारखंड के संथाल परगना स्थित पाकुड़ जिला के महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर बड़कियारी गांव के चौक के समीप शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक भाग गया. मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

स्थानीय लोगों व मृतक के परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर ले गये, जहां डॉ मनोज गहलोत ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम सनाउल अंसारी (35) है. वह छक्कुधाड़ा गांव के स्व सयफुल्ला अंसारी का पुत्र था.

सनाउल अंसारी साइकिल से छक्कुधाड़ा गांव से बड़कियारी आ रहा था. इसी क्रम में पथरादाहा गांव निवासी सागर मुर्मू (19) हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल से अपने चचेरे भाई सुरेंद्र मुर्मू (20) के साथ पथरादाहा से जोगनाटोला-तेलियापोखर जा रहा था.

इसी क्रम में मोटरसाइकिल ने बड़कियारी गांव चौक के समीप साइकिल चालक सनाउल अंसारी को धक्का मार दिया. इससे साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा. सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक नर्वदेश्वर सिंह, सुरेश प्रसाद, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार यादव पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंचे. मोटरसाइकिल सवार युवक सुरेंद्र मुर्मू को थाने ले गये.

घटना की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर परिसर में जमा हो गयी. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए पाकुड़ भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >