Xiaomi 13 Ultra Review: 50MP के चार कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला धाकड़ स्मार्टफोन

Xiaomi 13 Ultra फोन को हाल ही में लॉन्च किया गया है. इस फोन की खासियत यह है कि फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC और 2K 12-बिट डिस्प्ले के साथ आता है. फोन के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. फोन की कीमत आईफोन 14 के आसपास है. यह Leica-ट्यून्ड कैमरों के साथ हाई-एंड कस्टम Summicron लेंस से लैस है.

Xiaomi 13 Ultra Price: शाओमी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra पेश कर दिया है. कंपनी ने इस फोन के कैमरे पर काफी काम किया है. हैंडसेट में Leica ब्रांडिंग के साथ 50MP के चार कैमरा लेंस दिये गए हैं. साथ ही, फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरे फीचर्स के बारे में-

Xiaomi 13 Ultra फोन को चीन में लॉन्च किया गया है. इस फोन की खासियत यह है कि फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC और 2K 12-बिट डिस्प्ले के साथ आता है. फोन के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. फोन की कीमत आईफोन 14 के आसपास है. यह Leica-ट्यून्ड कैमरों के साथ हाई-एंड कस्टम Summicron लेंस से लैस है. इसकी कीमत लगभग 71,600 रुपये से शुरू होती है.

Also Read: Xiaomi 13 Pro Launch: 50MP के 3 कैमरों के साथ आया शाओमी का सबसे पावरफुल फोन, इसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी
Xiaomi 13 Ultra के खास फीचर्स क्या हैं ?

शाओमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ड्यूल सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 6.73 इंच AMOLED WQHD+ (3200 x 1440) डिस्प्ले दी गई है. इसमें रिफ्रेश रेट 120Hz तक और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है. यह एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है. यह 16GB तक LPPDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है. यह फोन 4nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट से लैस है. इसमें Adreno 740 GPU दिया गया है.

Xiaomi 13 Ultra में Leica-ट्यून्ड रियर क्वाड कैमरा यूनिट दी गई है. इसमें 50 मेगापिक्सल का 1 इंच IMX989 सेंसर दिया गया है. फोन में 50 मेगापिक्सल के तीन IMX858 सेंसर शामिल हैं. कैमरे 6 अलग-अलग फोकल लेंस के साथ आते हैं. इसमें Leica के कस्टमाइज्ड Summicron लेंस दिये गए हैं. फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. कैमरा सेटिंग्स में एक फास्ट शॉट मोड भी है, जो स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है. शाओमी के इस फोन में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन धूल और पानी के रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है.

Xiaomi 13 Ultra की कीमत क्या है ?

शाओमी का यह फोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है. यह हैंडसेट तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आया है. फोन का 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज CNY 5,999 (लगभग 71,600 रुपये) में आया है. फोन का 16GB + 512GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट CNY 6,499 (लगभग 77,500 रुपये) में मिलेगा. वहीं, फोन का 16GB + 1TB स्टोरेजवाला टॉप वेरिएंट CNY 7,299 (लगभग 87,000 रुपये) में खरीद के लिए उपलब्ध होगा. फिलहाल, चीन के बाजार में लॉन्च किया गया यह हैंडसेट भारत में कब तक लॉन्च होगा, इसके बारे में जानकारी आनी अभी बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >