ये है दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप, टाइटैनिक भी है इसके आगे छोटा, देखें तस्वीरें

World Largest Cruise Ship: दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप कौन सा है? आइए जानते हैं विस्तार से.

World Largest Cruise Ship: हम आपको आज इस आर्टिकल में बताएंगे दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज के बारे में जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए जानते हैं विस्तार से

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप कौन सा है?

बात कर रहे हैं दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप ‘आइकॉन ऑफ द सीज’ है. जो इंटरनल वॉल्यूम के मामले में टाइटैनिक से पांच गुना बड़ा है.

सबसे बड़ा क्रूज शिप कितना लंबा है?

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज की लंबाई 365 मीटर यानी की 1,198 फीट लंबा है. बताया जा रहा है यह टाइटैनिक से 35 फीसदी ज्यादा लंबा है. इसमें एक साथ 5,610 यात्री और 2,350 चालक दल के सदस्य बैठ सकते हैं.

Also Read: सिक्किम घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? जब भी जाएं तो इन जगहों पर जरूर करें विजिट, जानें कैसे पहुंचे यहां
कितने लागत में बनकर तैयार हुआ है यह शिप

बात दें आइकॉन ऑफ द सीज़ क्रूज शिप करीब 2 अरब डॉलर की लागत में बनकर तैयार हुआ है.

क्या है आइकॉन ऑफ द सीज की खासियत?

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप आइकॉन ऑफ द पर 7 पूल, 9 वर्लपूल और यहां सबसे बड़ा वाटरपार्क है. इसके अलावा इस जहाज में कुल छह वाटर-स्‍लाइड भी हैं.

Also Read: Travel Tips: घूमने के लिए बजट है कम तो इन 5 स्‍मार्ट टिप्स को करें फॉलो, नहीं होगा मजा खराब
ये हैं व्यवस्थाएं

‘आइकॉन ऑफ द सी’ क्रूज में सभी कस्‍टमर के लिए अलग-अलग व्‍यवस्‍था की गई है. यहां फैमिली के लिए अलग व्यवस्‍था है और कपल्स के लिए अलग सुविधा है.

यहां से शुरू होगी यात्रा

सबसे बड़े क्रूज शिप की शुरुआत मियामी से होगी और बहामास, मैक्सिको, होंडुरास सेंट सहित बंदरगाहों के साथ पूर्वी या पश्चिमी कैरेबियन का सफर कराया जाएगा.

Also Read: लाइफ पार्टनर के संग अंडमान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो IRCTC लाया है यह स्पेशल टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >