सुदेश महतो ने क्यों कहा- हेमंत सोरेन की सरकार ने दबाव में लिया फैसला, 1932 का खतियान जमीन पर उतरे

Sudesh Mahato News: सरकार के निर्णय और विचारों में सामंजस्य नहीं दिखता़ सरकार के अंदर ही अलग-अलग आवाज उठते रहे है़ं स्थानीय नीति के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मंजूरी तो दी है, लेकिन इसके व्यवहार में आने तक हमारी पैनी नजर बनी रहेगी.

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी (आजसू पार्टी) के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि राजनीतिक मजबूरियों में ही सही, लेकिन 1932 खतियान को स्थानीय नीति के प्रस्ताव पर हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दी है़ झारखंडी युवाओं के नियोजन में स्थानीय नीति भी सरकार सुनश्चित करे़ं

आजसू ने सड़क से सदन तक किया है संघर्ष

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि 1932 के खतियान को लेकर आजसू पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करती रही है़ हम इस पर पैनी निगाह रखेंगे़ सरकार इस नीति को व्यवहार में लाये़ जमीन पर उतारकर यहां के लोगों को हक दे़

Also Read: शिबू सोरेन से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- आपके सपनों को पूरा कर रही राज्य सरकार
सरकार के निर्णय व विचारों में सामंजस्य नहीं

श्री महतो धनबाद के टुंडी में आयोजित उत्तरी प्रमंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय और विचारों में सामंजस्य नहीं दिखता़ सरकार के अंदर ही अलग-अलग आवाज उठते रहे है़ं स्थानीय नीति के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मंजूरी तो दी है, लेकिन इसके व्यवहार में आने तक हमारी पैनी नजर बनी रहेगी़

हम मजबूत पहरेदार की तरह जनता के साथ खड़े: सुदेश महतो

सुदेश महतो ने कहा कि यह झारखंड के वजूद और जनभावना से जुड़ा सवाल है़ उन्होंने कहा कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी है, लेकिन जातीय जनगणना कराने से सरकार बच रही है़ हम मजबूत पहरेदार के तौर पर जनता के साथ खड़े है़ं

Also Read: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दो माह पहले ही बनवा ली थी खतियान की चादर
बिनोद बिहारी महतो धाम के लिए 25 लाख रुपये

आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो धाम के लिए वह अपने सांसद फंड से 25 लाख रुपये देंगे. इस फंड से उनकी आदमकद प्रतिमा बनेगी और जीवनी का संग्रह किया जायेगा. इस कार्यक्रम के तहत बिनोद बाबू के विचार, शिक्षा, सामाजिक न्याय और संघर्ष की अवधारणा के साथ झारखंडियों को एकजुट किया जायेगा़

आजसू के नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक उमाकांत रजक एवं रामचंद्र सहिस समेत कई नेताओं ने संबोधित किया़ सम्मेलन में केंद्रीय पदाधिकारी, सभी अनुषंगी इकाई के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिला, पंचायत, प्रखंड/नगर एवं सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >