मनोज बाजपेयी को जब आने लगे थे सुसाइड के ख्याल, ये लोग आए थे मदद के लिए आगे, जानें पूरा किस्सा

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, मेरा उद्देश्य सिर्फ एनएसडी में एडमिशन लेना था. लेकिन एनएसडी में मेरा रिजेएक्शन हो गया. उसके बाद पूरे एक महीने तक माना जैसे कि मेरा सबकुछ लुट गया. मेरे पास प्लान बी था ही नहीं.

Manoj Bajpayee Depression: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की फिल्म ‘गुलमोहर (Gulmohar)’ इन दिनों सुर्खियों में है. फिल्म में वो शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) के बेटे का रोल निभा रहे है. फिल्म आज रिलीज हो गई है. इस बीच एक्टर अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में है. इंटरव्यू में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वो डिप्रेशन में थे, तब उन्हें सुसाइड करने का ख्याल आने लगा था.

मनोज बाजपेयी इस वजह से गए थे दिल्ली

एएनआई से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने अपने डिप्रेशन पर बात की. एक्टर ने बताया कि एमबीबीएस परीक्षा दिया, उसमें नहीं हुआ. तब मैंने अपने पिताजी को कहा मेरा मन नहीं लगता बॉयोलाजी में. मुझे दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करने दीजिए. इसपर उनके पिता ने कहा, मेरी औकात नहीं है तुमको दिल्ली में पैसा भेजने की. तब मनोज ने कहा, मैं कुछ ना कुछ कर लूंगा. आप आधा दे दीजिएगा और आधा का मैं इंतजाम कर लूंगा. फिर मैं अपने दोस्त के साथ दिल्ली आ गया.

जब डिप्रेशन में थे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, मेरा उद्देश्य सिर्फ एनएसडी में एडमिशन लेना था. लेकिन एनएसडी में मेरा रिजेएक्शन हो गया. उसके बाद पूरे एक महीने तक माना जैसे कि मेरा सबकुछ लुट गया. मेरे पास प्लान बी था ही नहीं. उसके बाद मेरे दोस्तों ने मुझे सहारा दिया. मुझे डिप्रेशन से निकाला. फिर मैंने रास्ता तलाश करने लगा. आगे उन्होंने बोला, मैं ऐसे डिप्रेशन में पहुंच गया था, जहां मुझे पता नहीं था कि अपने करीबियों का कैसे सामना करूं और जब आपके पास केवल प्लान एक ही होता है तो आपको लगता है कि आपके सारे रास्ते बंद हो गए है. ऐसे समय में मेरे मन में आत्महत्य का विचार आया था.

Also Read: मनोज बाजपेयी ने ऋतिक रोशन की वजह से छोड़ा डांस करने का सपना! The Family Man एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
जानें गुलमोहर कब होगी रिलीज

आगे मनोज बाजपेयी ने बताया, ये एक विचार आया था, जिसे लोगों ने हेडलाइन बना दिया था. ये सिर्फ एक विचार आया था, लेकिन मैं कठोर जिगरे वाला आदमी हूं, मैं जल्दी टूटता नहीं हूं. राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म गुलमोहर में अमोल पालेकर, एक्ट्रेस सिमरन, सूरज शर्मा, कावेरी सेठ और उत्सव झा हैं. गुलमोहर 3 मार्च 2023 को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी. वहीं, एक्टर द फैमिली मैन सीजन 3 को लेकर चर्चा में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >