जब बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे बॉबी देओल, पिता धर्मेंद्र की वजह से टूट गया था रिश्ता!

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने साल 1996 में तान्या से शादी किया था. लेकिन ये बात कम लोग जानते होंगे कि उनका अफेयर नीलम कोठरी के साथ करीब 5 साल तक चला. लेकिन एक वजह से उनका रिश्ता टूट गया.

बॉलीवुड दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर बॉबी देओल (Bobby deol) इन दिनों वेब सीरीज आश्रम को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. इस सीरीज वो उन्होंने दमदार एक्टिंग की है. बॉबी अपने पर्सनल लाइफ को मीडिया में नहीं आने देते. वो एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे है. लेकिन क्या आप जानते है सनी देओल के छोटे भाई कभी एक्ट्रेस नीलम कोठारी के पीछे दीवाने थे. लेकिन ये रिश्ता उनके पिता की वजह से टूट गया था.

इस एक्ट्रेस के दीवाने थे बॉबी देओल

बॉबी देओल ने फिल्म ‘बरसात’ से अपने करियर की शुरूआत की थी. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने तान्या से शादी किया है. लेकिन ये बात कम लोग जानते होंगे कि उनका अफेयर नीलम कोठरी के साथ करीब 5 साल तक चला. दोनों एक-दूसरे के लिए दीवाने थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनका रिश्ता शादी कर नहीं पहुंचा.

धर्मेंद्र बने थे विलेन

बॉबी देओल और नीलम कोठरी का रिश्ता एक्टर के पिता धर्मेंद्र को नहीं पसन्द था. वो इस रिलेशनशिप के खिलाफ थे. धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनके घर की बहू कोई एक्ट्रेस बने. अपने पिता की बात मानकर बॉबी ने नीलम से रिश्ता तोड़ लिया था. साल 1996 में उन्होंने तान्या से शादी कर लिया था. बता दें कि बॉबी ने ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘बिच्छू’, हमराज और ‘अजनबी’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

Also Read: सलमान खान की मां को देखकर गाड़ी में क्यों छिप जाती थीं हेलेन? सालों बाद अरबाज खान के शो में हुआ खुलासा

बच्चों के साथ बॉबी ने शेयर किया था तसवीर

इसी साल लोहड़ी पर बॉबी देओल ने एक तसवीर पोस्ट किया था. फोटो में आर्यमान देओल, करण देओल और राजवीर देओल नजर आए थे. धर्मेंद्र अपने पोतों के साथ कैमरे को देखकर पोज देते दिखे थे. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, हैप्पी लोहड़ी. इसमें वो सारे साथ में काफी हैप्पी दिख रहे थे.

Also Read: एक बुजुर्ग गा रहा था गदर फिल्म का ‘घर आ जा परदेसी’ सॉन्ग, आ पहुंचे फिल्म के डायरेक्टर, फिर जानें आगे क्या हुआ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >