पश्चिमी सिंहभूम : उत्तराखंड से लौटे मजदूर महादेव का मुखिया ने किया स्वागत

उत्तराखंड के सिल्क्यारा टनल से 17 दिनों बाद मजदूर महादेव नायक के लौटने पर पद्मपुर पंचायत की मुखिया समीना गागराई सोमवार को उनके घर चेलाबेड़ा पहुंच कर स्वागत किया.

उत्तराखंड के सिल्क्यारा टनल से 17 दिनों बाद मजदूर महादेव नायक के लौटने पर पद्मपुर पंचायत की मुखिया समीना गागराई सोमवार को उनके घर चेलाबेड़ा पहुंच कर स्वागत किया. मुखिया ने महादेव को पंचायत में ही रोजगार देने का आश्वासन दिया. मौके पर रोजगार सेवक पुष्पा बोदरा, झामुमो नेता सह समाजसेवी मंटू गागराई, अमित लोहार एवं महादेव नायक के परिवार के सदस्य मौजूद थे. मालूम हो कि 12 नवंबर को उत्तरकाशी के निर्माणधीन सिल्क्यारा टनल धंसने से 41 मजदूर फंस गये थे. 17 दिन बाद रेस्क्यू कर उन्हें निकाला गया.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम : सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को दी दैनिक जरूरत की सामग्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >