Bengal Chunav 2021 Update : अब भाजपा के परिवर्तन रथ पर बम से हमला, 4 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल

West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021Update : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राजनीतिक रूप से आज का दिन अहम है. बताया जा रहा है कि आज लेफ्ट और कांग्रेस के बीच सीटों का फॉर्मूला फाइनल हो जाएगा. वहीं फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास की पार्टी भी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह भी आज तय हो सकता है. इधर, लालू यादव की पार्टी राजद और अखिलेश यादव की पार्टी सपा भी ममता बनर्जी के साथ गठबंधन तोड़ने का एलान कर सकती है. बता दें कि इन दोनों दलों ने टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन सीटों को लेकर फंसे पेंच की वजस से अब ये पार्टियां अलग होने पर विचार कर रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़े पलपल की अपडेट के लिए हमारे इस पेज पर बने रहिए...

Live Updates
9:24 PM. 20 Feb 21 9:24 PM. 20 Feb

भाजपा के परिवर्तन रथ पर बम से हमला

भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन रथ पर बम से हमले की खबर है. इसमें पार्टी के 4 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने मिनाखां थाना क्षेत्र के मालंचा में भाजपा के परिवर्तन रथ पर हमला कर दिया. दो टैबलो पर बम गिराये गये.

9:24 PM. 20 Feb 21 9:24 PM. 20 Feb

दबाव डालकर बयान ले रही कोलकाता पुलिस

कोलकाता पुलिस पर कुछ लोगों के खिलाफ बयान के लिए लिए लोगों को मजबूर किया जा रहा है. ये आरोप लगाया है वामदलों ने. वामपंथी छात्र व 10 युवा संगठनों के अलावा कांग्रेस के छात्र परिषद और युवा कांग्रेस के संयुक्त नबान्न अभियान के दौरान पुलिसिया कार्रवाई के बाद मोईदुल इस्लाम मिद्दा की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है.

4:08 PM. 20 Feb 21 4:08 PM. 20 Feb

अभिषेक ने 250 सीटों की भविष्यवाणी की

स्लोगन जारी होने के बात युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर अटैक किया है. अभिषेक ने कहा कि दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और उत्तर चारों ओर से बंगाल की जनता ममता दीदी को चाह रही है. इस बार बीजेपी को बंगाल से जाना होगा. वहीं अभिषेक ने 250 सीटों की भविष्यवाणी की.

4:08 PM. 20 Feb 21 4:08 PM. 20 Feb

तृणमूल की होगी वापसी

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि उनका यह नारा सीधे तौर पर मतदाताओं को सत्तारूढ़ दल की ओर आकर्षित करेगा और राज्य में एक बार फिर ममता बनर्जी सत्‍ता में वापसी करेंगी. कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सेक्रेटरी जनरल पार्थ चटर्जी, सुब्रत बख्शी, डेरेक ओ ब्रायन, शुखेंदु शेखर राय, डॉ काकोली घोष दस्तीदार और सुब्रत मुखर्जी समेत तृणमूल के अन्य नेता शामिल थे.

4:08 PM. 20 Feb 21 4:08 PM. 20 Feb

अभियान शुरु

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में स्लोगन जारी करते ही अभियान शुरु कर दिया है. सभी टीएमसी नेता सोशल मीडिया पर बंगाल बेटी का हैशटैग चला रहे हैं.

4:08 PM. 20 Feb 21 4:08 PM. 20 Feb

सर्वे में बीजेपी पीछे

बता दें कि एबीपी आनंदा और सीएनएक्स की सर्वे रिपोर्ट में ममता बनर्जी की सरकार बनती दिख रही है. वहीं बंगाल में बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बन रही है. तृणमूल को सर्वे में 151 सीटें मिल रही है.

4:08 PM. 20 Feb 21 4:08 PM. 20 Feb

स्लोगन जारी

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव से पहले स्लोगन जारी किया है. ममता बनर्जी ने यह स्लोगन जारी किया है. स्लोगन का थीम है, बांग्ला निजे मेये के चाय. इसका मतलब होता है कि बंगाल अपने बेटी को चाहता है.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

असदुद्दीन ओवैसी बंगाल आएंगे

पीएम मोदी की ब्रिगेड मैदान में चुनावी रैली से पहले एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी बंगाल आएंगे. ओवैसी 25 फरवरी को बंगाल आएंगे. वे कांग्रेस और लेफ्ट के साथ रैली को संबोधित कर सकते हैं.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

ममता को झटका

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को दोहरा झटका लगा है. पीरजादा अब्बास, राजद के बाद अब समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ सकते हैं. सपा पांच सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

अखिलेश ने ममता बनर्जी की पार्टी ने पांच सीटों की मांग की है

बताते चलें कि अखिलेश ने ममता बनर्जी की पार्टी ने पांच सीटों की मांग किया था, वहीं सीट मसले को सुलझाने के लिए अपने वरिष्ठता नेता किरणमय नंदा को बंगाल भेजा था. हालांकि अब ममता बनर्जी की पार्टी ने एक भी सीट देने से इंकार कर दी है.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

विरोध प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव से पहले बांकुड़ा बीजेपी में गुटबाजी शुरू हो गई है. बांकुड़ा जिलाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद मंडल अध्यक्ष समर्थकों ने पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

जब तृणमूल ने फेसबुक पेज पर लिखा, कमिंग सून

तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी स्लोगन के एलान से पहले फेसबुक पेज पर कमिंग सून पोस्टर लगाया है. पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले आज स्लोगन जारी करेगी.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

तृणमूल कांग्रेस करेगी चुनावी नारे का एलान

अब से थोड़ी देर बाद तृणमूल कांग्रेस चुनावी नारे का एलान करेगी. बताया जा रहा है कि इस नारे का थीम बंगाल की अपनी बेटी होगी. ममता बनर्जी द्वाराहाट इसका एलान किया जाएगा.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

ममता ने साधा निशाना

बंगाल चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सेंट्रल सुरक्षा बल के 12 कंपनियों को तैनात करने के लिए कोलकाता भेजा है. बताया जा रहा है कि इन कंपनियों की पहली तैनाती, डायमंड हॉर्बर, हुगली जैसे इलाकों में की जाएगी. वहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पहले ही इन बलों को लेकर सरकार पर हमला बोल चुकी है. पॉइलन की रैली में ममता ने कहा था कि केंद्रीय बलों के सहारे बीजेपी चुनाव जीतना चाहती है.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

केंद्रीय बलों की 12 कंपनियों को तैनात किया जाएगा

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की 12 कंपनियों को तैनात किया जाएगा. गृह मंत्रालय चुनाव को ये 12 कंपनी देगी. बंगाल में हिंसा के मद्देनजर यह कदम उठाए गए हैं.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

महागठबंधन में राजद को मिल सकती है चार सीट

पश्चिम बंगाल की महागठबंधन में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को चार सीटें मिल सकती है. इनमें कोलकाता का बड़ा बाजार सीट भी शामिल है. बंगाल में राजद 206 में एक सीट जीत हासिल किया था.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

अमित शाह के खिलाफ समन

पश्चिम बंगाल की कोलकाता एमपी एमएलए कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ समन जारी किया है. समन के मुताबिक अमित शाह को 22 फरवरी को पेश होना होगा. हालांकि कोर्ट ने उनके प्रतिनिधि को भी शामिल होने की छूट दी है.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

TMC का विरोध

तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर 22 फरवरी को प्रदर्शन किया जाएगा. टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के भाव लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका हम लोग विरोध करेंगे.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

पीरजादा अब्बास को लेफ्ट कोटे से 25 सीटें मिल सकती

बताया जा रहा है कि पीरजादा अब्बास को लेफ्ट कोटे से 25 सीटें मिल सकती है. इसके लिए वाममोर्चा के नेता विमान वासु ने हरी झंडी भी देदी है. वहीं अब कांग्रेस भी अपने कोटे की सीट पीरजादा को देने पर फैसला कर सकती है

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

तृणमूल ने बोला हमला

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा गंगासागर की रैली में किए गए महिला आरक्षण के एलान पर तृणमूल कांग्रेस ने निशाना साधा है. टीएमसी ने कहा कि बंगाल में हम महिलाओं को हमेशा उचित भागीदारी देते रहे हैं. बीजेपी यूपी और गुजरात में महिलाओं को आरक्षण दें.

1:04 PM. 20 Feb 21 1:04 PM. 20 Feb

फाइनल हो सकता है सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राजनीतिक रूप से आज का दिन अहम है. बताया जा रहा है कि आज लेफ्ट और कांग्रेस के बीच सीटों का फॉर्मूला फाइनल हो जाएगा. वहीं फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास की पार्टी भी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह भी आज तय हो सकता है.

मुख्य बातें

West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021Update : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राजनीतिक रूप से आज का दिन अहम है. बताया जा रहा है कि आज लेफ्ट और कांग्रेस के बीच सीटों का फॉर्मूला फाइनल हो जाएगा. वहीं फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास की पार्टी भी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह भी आज तय हो सकता है. इधर, लालू यादव की पार्टी राजद और अखिलेश यादव की पार्टी सपा भी ममता बनर्जी के साथ गठबंधन तोड़ने का एलान कर सकती है. बता दें कि इन दोनों दलों ने टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन सीटों को लेकर फंसे पेंच की वजस से अब ये पार्टियां अलग होने पर विचार कर रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़े पलपल की अपडेट के लिए हमारे इस पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >