अचानक खेत में आसमान से गिरा बम, डर से इधर-उधर भागने लगे ग्रामीण

पश्‍चिम बंगाल के कलाईकुंडा के वायुसेना स्टेशन में जवान प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी लड़ाकू विमान से युद्ध अभ्यास कर रहे थे, लेकिन बम फेंकते समय वायुसेना के जवान का टार्गेट प्वाइंट फेल हो गया.

खड़गपुर: पश्‍चिम बंगाल के कलाईकुंडा के वायुसेना स्टेशन में जवान प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी लड़ाकू विमान से युद्ध अभ्यास कर रहे थे, लेकिन बम फेंकते समय वायुसेना के जवान का टार्गेट प्वाइंट फेल हो गया. बम टार्गेट प्वाइंट से एक किलोमीटर दूर एक खेत में जा गिरा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी और वे इधर-उधर भागने लगे.

गौरतलब है कि झाड़ग्राम जिला अंतर्गत सांकराइल थाना के दुतकुंड़ी इलाके में कलाईकुंडा वायुसेना के अभ्यास के दौरान बम फेंकने के लिए टार्गेट प्वाइंट चिह्नित किया गया है, लेकिन गुरुवार को अभ्यास के दौरान बम को टार्गेट प्वाइंट पर फेंकने के दौरान चूक हुई. बम टार्गेट प्वाइंट से करीबन एक किलोमीटर दूर राजाबांध गांव के एक खेत में जा गिरा. हालांकि बम के गिरने के दौरान खेत के आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. बम खेत में जिस जगह पर गिरा, उस जगह पर एक बड़ा-सा गड्ढा हो गया.

बताया जा रहा है कि जमीन गीली होने के कारण बम जमीन के काफी गहरे हिस्से में धंस गया. घटना के बाद कलाईकुंडा के वायुसेना के अधिकारी और बम निरोधी दस्ते की टीम जमीन के अंदर धंसे बम को सुरक्षित निकालने या निष्क्रिय करने की कोशिश में जुटी है. कलाईकुंडा वायुसेना के जवान और स्थानीय पुलिस ने बम गिरनेवाली जगह को घेर रखा है, ताकि ग्रामीण उस इलाके में पहुंच नहीं सकें और किसी भी तरह के जोखिम की चपेट में नहीं आ जाये.

इधर, खेत में बम गिरने और बम खेत के अंदर मौजूद होने के कारण ग्रामीणों में काफी दहशत है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक खेत से बम नहीं निकलता या फिर निष्क्रिय नहीं होता, तब तक उन लोगों की चिंता दूर नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >