PM Modi LIVE : आमरा आसोल पोरिबर्तन चाही- विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी ने हुगली में दिया नारा
Copied link
West Bengal Election 2021, PM Modi in Hooghly LIVE Updates : विधानसभा चुनाव (Bengal Chunav 2021) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी यहां कई परियोजना की आधारशिला रखेंगे. इतना ही नहीं, पीएम मोदी ममता (mamata banerjee) के गढ़ हुगली में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी दोपहर 3 बजे के आसपास कोलकाता आएंगे, वे यहां से सीधे हुगली जाएंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. चुनाव से पहले पीएम अपने इस दौरे में बंगाल को कई सौगात दे सकते हैं. पीएम मोदी की बंगाल दौरा और विधानसभा चुनाव से जुड़े हर लेटेस्ट आपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
10:35 PM. 22 Feb 2110:35 PM. 22 Feb
पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का ये उत्साह, ये उमंग, ये ऊर्जा कोलकाता से लेकर दिल्ली तक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है. अब पश्चिम बंगाल परिवर्तन का मन बना चुका है.
10:03 PM. 22 Feb 2110:03 PM. 22 Feb
पीएम मोदी ने इस दौरान बंगाल की बेटी का भी जिक्र किया
पीएम मोदी ने इस दौरान बंगाल की बेटी का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा, ‘टीएमसी सरकार, गरीबों के घर तक पानी पहुंचाने के लिए कितनी गंभीर है, इसका एक और उदाहरण आपको देता हूं. हर घर जल पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने 1700 करोड़ रु से ज्यादा, टीएमसी सरकार को दिए. लेकिन इसमें से सिर्फ 609 करोड़ रु ही यहां की सरकार ने खर्च किया है.
10:03 PM. 22 Feb 2110:03 PM. 22 Feb
यहां पर तोलाबाज सक्रिय- पीएम
प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पर तोलाबाज सक्रिय है. पीएम ने कहा कि टीएमसी के नेताओं की शान शौकत लगातार बढ़ती जा रही है. इस दौरान उन्होंने पीएम किसान और आयुष्मान योजना का भी जिक्र किया.
10:03 PM. 22 Feb 2110:03 PM. 22 Feb
पीएम मोदी ने किया दुर्गापूजा का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि यहां पर तुष्टिकरण को बल दिया जा रहा है. पीएम ने इस दौरान दुर्गापूजा और विसर्जन का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के लोग इन्हें कभी माफ नहीं करेगी.
10:03 PM. 22 Feb 2110:03 PM. 22 Feb
पीएम मोदी ने किया महापुरुषों का जिक्र
पीएम मोदी नो इस दौरान महर्षि अरविंदो घोष, विपिन बिहारी, रामकृण्ण परमहंस जैसे आदर्शपुरूष का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि अब हमें और देर नहीं करनी है. हमें एक पल भी रुकना नहीं है. हमें एक पल भी गंवाना नहीं है. इसी सोच के साथ आज देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व जोर दिया जा रहा है, अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है.
10:03 PM. 22 Feb 2110:03 PM. 22 Feb
इंफ्रास्ट्रक्चर का उपहार देने आया हूं- पीएम मोदी
हुगली की रैली में नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इस वीर धरा से प. बंगाल अपने तेज विकास के संकल्प को सिद्ध करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है. पिछली बार मैं आपको गैस कनेक्टिविटी का, इंफ्रास्ट्रक्चर का उपहार देने आया था. आज रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण काम शुरु होने जा रहे हैं.
10:03 PM. 22 Feb 2110:03 PM. 22 Feb
बंगाल ने परिवर्तन का मन बना लिया है- पीएम
हुगली में पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है. पीएम ने कहा कि बंगाल ने परिवर्तन का मन बना लिया है. हुगली की ये जनसैलाब इसका उदाहरण है.
10:03 PM. 22 Feb 2110:03 PM. 22 Feb
हुगली पहुंचे पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी हुगली जिले के सभा स्थल पर पहुंच गए है. पीएम यहां पर एक सभा को संबोधित करेंगे. वहीं पीएम का स्वागत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया.
10:03 PM. 22 Feb 2110:03 PM. 22 Feb
अब राजीब बनर्जी ने कहा- खेला होबे
ममता सरकार में पूर्व मंत्री रहे और वर्तमान में बीजेपी विधायक राजीब बनर्जी ने टीएमसी पर हमला बोला है. राजीब बनर्जी ने कहा कि टीएमसी वाले कह रहे हैं, खेला होबै, लेकिन वे लोग नहीं जानते हैं कि इस बार बीजेपी टीएमसी का खेल कर देगी.
10:03 PM. 22 Feb 2110:03 PM. 22 Feb
पीएम पहुंचे कोलकाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गए हैं. पीएम यहां से हुगली जाएंगे, जहां पर वे सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद एक सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
10:03 PM. 22 Feb 2110:03 PM. 22 Feb
पीएम रैली से पहले अर्जुन सिंह का ममता पर हमला
हुगली में पीएम नये मोदी की रैली से पहले बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है. अर्जुन ने कहा कि ममता सरकार इसलिए आयुष्मान योजना बंगाल में लागू नहीं की, क्योंकि उन्हें अपने लोगों को हेल्थ योजना में लाभ देना था.
8:26 PM. 22 Feb 218:26 PM. 22 Feb
सीएम ममता बनर्जी नहीं शामिल होंगी
पीएम मोदी अब से थोड़ी देर बाद हुगली में रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. बताया जा रहा है कि इस दौरान सीएम ममता बनर्जी नहीं शामिल होंगी.
8:21 PM. 22 Feb 218:21 PM. 22 Feb
पीएम ने असम की रैला में कहा..
पीएम मोदी ने असम की एक रैली में बड़ा बयान दिया है. पीएम ने कहा कि हो मार्च के पहले हफ्ते में कभी भी बंगाल में चुनाव का एलान हो सकता है. पीएम मोदी ने इसके पीछे साल 2016 में हुए चुनावी एलान का उदाहरण दिया. बता दें कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है.
7:31 PM. 22 Feb 217:31 PM. 22 Feb
डनलप मैदान में भारी भीड़ उमरी
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से पहले हुगली के डनलप मैदान में भारी भीड़ उमरी है. यहां पर कई समर्थक अपने शरीर पर पीएम की तस्वीर बनाकर पहुंचे हैं.
7:31 PM. 22 Feb 217:31 PM. 22 Feb
इसी हैलीपेड पर उतरेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी के जनसभा से पहले हेलीपेड को तैयार कर लिया गया है. पीएम मोदी इसी हैलीपेड पर उतरेंगे.
7:31 PM. 22 Feb 217:31 PM. 22 Feb
इन सीटों पर नजर
हुगली जिलें में कुल 18 सीट है, जिसमें से 16 पर तृणमूल की जीत हुई है. बीजेपी की नजर इस बार जिले के सभी 18 सीटों पर है. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद पार्टी की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव में भी परफॉर्मेंस दोहराया जाए.
7:31 PM. 22 Feb 217:31 PM. 22 Feb
पेट्रोल-डीजल को लेकर टीएमसी का प्रदर्शन
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर आज तृणमूल कांग्रेस का हर जिला में प्रदर्शन आयोजित है. इससे पहले, मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि बंगाल में 22 फरवरी को हम पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर प्रदर्शन करेंगे.
6:03 PM. 22 Feb 216:03 PM. 22 Feb
असम में बोले पीएम
असम दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा किह आज देश में जो गैस पाइपलाइन का नेटवर्क तैयार हो रहा है, देश के हर गांव तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाया जा रहा है, हर घर जल पहुंचाने के लिए पाइप लगाया जा रहा है, वो भारत मां की नई भाग्य रेखाएं हैं.
6:03 PM. 22 Feb 216:03 PM. 22 Feb
इस हफ्ते हो सकता है चुनाव का एलान
बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए इसी हफ्ते विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जा सकता है. राज्य में 30 मई तक विधानसभा का कार्यकाल है.
6:03 PM. 22 Feb 216:03 PM. 22 Feb
एक महीने में तीसरी बार बंगाल पहुंच रहे हैं पीएम
बता दें कि बंगाल में चुनावी एलान से पहले एक महीने में पीएम मोदी तीसरी बार राज्य में आ रहा हैं. इससे पहले वे 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती में आए थे, वहीं बीते दिनों वे हल्दिया भी गए थे.
6:03 PM. 22 Feb 216:03 PM. 22 Feb
बंगालवासियों को दे सकते हैं कई सौगात
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी चुनाव से पहले आज बंगालवासियों को कई सौगात दे सकते हैं. वहीं पीएम मोदी बंगाल में बंद पड़े फैक्ट्री को भी खोलने को लेकर एलान कर सकते हैं.
6:03 PM. 22 Feb 216:03 PM. 22 Feb
पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा
पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि नवनिर्मित स्टेशन बरानगर और दक्षिणेश्वर में अत्याधुनिक सुविधाएं हैं, जो सहज जीवनयात्रा के लिए सहायक होंगी. ये स्टेशन बेहद मनोरम बने हैं.
6:03 PM. 22 Feb 216:03 PM. 22 Feb
रेलवे ने बताया
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी नोआपाड़ा-दक्षिणेश्वर मेट्रो परियोजना, कलाईकुंडा-झाड़ग्राम तीसरी लाइन, डानकुनी-बारूईपुर चतुर्थ लाइन, रसुलपुर-मोगरा तीसरी लाइन सहित रेलवे के अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री चुंचुड़ा हेलीपैड ग्राउंड से हेलीकैप्टर से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से भारतीय वायु सेना के विमान से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे
6:03 PM. 22 Feb 216:03 PM. 22 Feb
शेड्यूल देखें
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार दोपहर को असम से 1.20 बजे रवाना होंगे और शाम 3.10 बजे कोलकाता एयरपोर्ट उतरेंगे. इसके बाद वह वहां से हेलीकैप्टर से सीधे हुगली के चुंचुड़ा थाना अंतर्गत साहागंज स्थित डनलप ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे. इसी ग्राउंड पर वह शाम 3.45 से 4.30 तक एक जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम 4.35 बजे से वह रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
3:21 PM. 22 Feb 213:21 PM. 22 Feb
नेताओं ने लिया जायजा
रविवार सभास्थल का जायजा लेने के लिए सांसद लॉकेट चटर्जी, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, प्रदेश नेता मनोज पांडे सहित प्रदेश स्तर के अन्य भाजपा नेता डनलप पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. पूरे ग्राउंड को छावनी में तब्दील किया गया है. केंद्रीय बल व चंदननगर पुलिस ने पूरे मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है. मैदान में किसी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है. रविवार शाम चुंचुड़ा रवींद्र भवन में सीनियर पुलिस अधिकारियों ने एक बैठक भी की
3:21 PM. 22 Feb 213:21 PM. 22 Feb
पीएम ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बंगाल दौरे के एक दिन पहले ट्वीट करके बताया कि बंगाल का विकास ही उनका लक्ष्य है. बांग्ला में किये गये ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति में जिनका विशेष योगदान है बंगाल की पुण्यभूमि में ऐसे असाधारण लोग जन्मे हैं. पश्चिम बंगाल में सर्वोच्च स्तर का विकास हो सके, यह निश्चित करना ही हमारा लक्ष्य और प्रयास है.
3:21 PM. 22 Feb 213:21 PM. 22 Feb
3 बजे के बाद कोलकाता पहुंचेगें पीएम मोदी
पीएम मोदी असम दौरे से दोपहर तीन बजे के आसपास कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचेगे. यहां से वे सीधे हुगली जाएंगे. जहां पर रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.
3:21 PM. 22 Feb 213:21 PM. 22 Feb
TMC की चुनावी तैयारी
राज्य में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे यहां चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में अपनी ताकत झोंक रहे हैं. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने अपना नया चुनावी नारा ‘बांग्ला निजेर मेयके इ चाए’ यानी ‘बंगाल अपनी बेटी को ही चाहता है’. इस नारे के साथ सुश्री बनर्जी की फोटो वाले होर्डिंग समूचे राज्य के विभिन्न इलाको में लगाये जा रहे हैं.
3:21 PM. 22 Feb 213:21 PM. 22 Feb
दक्षिणेश्वर काली में मेट्रों की शुरूआत
पीएम मोदी आज दक्षिणेश्वर काली में कोलकाता वासियों को मेट्रो की भी सौगात देंगे. पीएम इसके साथ ही रेलवे के भी कई प्रोजेक्ट को शुरूआत करेंगे. बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी का यह मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है.
3:21 PM. 22 Feb 213:21 PM. 22 Feb
सांसद लॉकेट चटर्जी ने बताया
सांसद लॉकेट चटर्जी (locket chaterjee) ने बताया कि तैयारियां आखिरी चरण पर हैं. सोमवार को यहां जनसैलाब उमड़ेगा. अभी से ही लोगों के बीच प्रधानमंत्री के आने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सोमवार को यहां का नजारा मेले की तरह होगा. तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआइ नोटिस भेजे जाने के बारे में लॉकेट ने कहा कि सीबीआइ अपना काम कर रही है. अगर किसी पर चोरी का आरोप है, तो जांच कराने में क्या परेशानी होगी. निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए
2:25 PM. 22 Feb 212:25 PM. 22 Feb
डनलप मैदान तैयार
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए डनलप मैदान में एक बड़ा मंच बनाया गया है. मंच तक पहुंचने के लिए कुल चार सीढ़ियां हैं. प्रधानमंत्री के लिए अलग से मंच पर चढ़ने के लिए सीढ़ी तैयार की गयी है. भाजपा के अन्य नेता तीन सीढ़ियों से मंच पर चढ़ेंगे. मंच पर आने वाले भाजपा नेताओं को 48 घंटे पहले कोरोना रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. 500 मीटर के दायरे में हेलीपैड बनाया गया है
2:25 PM. 22 Feb 212:25 PM. 22 Feb
पीएम मोदी आज हुगली के चुंचुड़ा में भाजपा की सभा को सम्बोधित करेंगे
पीएम मोदी आज हुगली के चुंचुड़ा में भाजपा की सभा को सम्बोधित करने के साथ ही सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां से वह रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे.
मुख्य बातें
West Bengal Election 2021, PM Modi in Hooghly LIVE Updates : विधानसभा चुनाव (Bengal Chunav 2021) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी यहां कई परियोजना की आधारशिला रखेंगे. इतना ही नहीं, पीएम मोदी ममता (mamata banerjee) के गढ़ हुगली में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी दोपहर 3 बजे के आसपास कोलकाता आएंगे, वे यहां से सीधे हुगली जाएंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. चुनाव से पहले पीएम अपने इस दौरे में बंगाल को कई सौगात दे सकते हैं. पीएम मोदी की बंगाल दौरा और विधानसभा चुनाव से जुड़े हर लेटेस्ट आपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…