पार्थ ने अदालत में अपनी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से की
पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बीमारी की तुलना उनके कारावास से की है. सोमवार को जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया तो वकील ने जमानत के लिए अर्जी दी. इसके बाद पार्थ ने खुद को निर्दोष बताया और खुद की तुलना बुद्धदेव भट्टाचार्य से की. पार्थ ने कहा, ””एक साल हो गया है, पर जांच एजेंसी मेरे खिलाफ अब तक कोई सबूत पेश नहीं कर पायी है. मुझे बिना किसी कारण के जेल में रखा गया है. दुर्गापूजा आनेवाली है. इसके पहले मुझे रिहा कर दिया जाये. मैं 25 वर्षों से सार्वजनिक समाज सेवा में हूं. मेरा परिवार है, जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य बीमारी से पीड़ित हैं, उसी तरह मैं भी कारावास से पीड़ित हूं. भ्रष्टाचार में मेरी कोई भूमिका नहीं है. मुझे किसी भी कीमत पर जमानत दी जाये.