West Bengal Breaking News : तृणमूल नेता कुंतल घोष के फ्लैट में ईडी की छापेमारी
Copied link
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
तृणमूल नेता कुंतल घोष के फ्लैट में ईडी की छापेमारी
राजारहाट में सिटी सेंटर 2 के पास शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पूर्व तृणमूल नेता कुंतल घोष के फ्लैट में ईडी की छापेमारी. कुंतल के खाते में जेल जाने के बाद भी आया पैसा. स्त्रोत की हो रही छानबीन.
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
विश्व भारती के वीसी ने मुख्यमंत्री ममता की साहित्य साधना पर किया व्यंग्यात्मक कटाक्ष ,भेजा पत्र
विश्व भारती के कुलपति डॉक्टर विद्युत चक्रवर्ती ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिख कर मुख्यमंत्री ममता की साहित्य साधना पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया है. इस पत्र के बाद एक बार फिर माहौल गरमा गया है. मंगलवार को इस पत्र को विश्व भारती की जनसंपर्क अधिकारी महुआ बनर्जी ने मीडिया को जारी किया है. विश्व भारती के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पांच पेज का व्यंग्यात्मक पत्र लिखा है.
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
कांकसा वसुधा में तालाब के जीर्णोद्धार के नाम पर बालू की तस्करी का आरोप
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के बनकाठी ग्राम पंचायत अधीन वसुधा में एक तालाब के जीर्णोद्धार के नाम पर अवैध रूप से खनन कर बालू की तस्करी का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर स्थानीय भाजपा ने इलाके के एक बालू माफिया शुभेंदु मंडल पर उक्त अवैध खनन का आरोप लगाया है. घटनास्थल पर जाने पर मीडिया को देख अवैध बालू खननकारी भाग गये. स्थानीय भाजपा का आरोप है कि पुलिस की मदद से ही उक्त तालाब के जीर्णोद्धार के नाम पर जेसीबी मशीन लगाकर बालू खनन किया जा रहा है.
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
टायर फटने के बाद ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौत, सात घायल
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार को टायर फटने के बाद एक ट्रक के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.दुर्घटना डोमजूर इलाके के सलाप में उस समय हुई जब पान के पत्तों से लदा वाहन पूर्व मेदिनीपुर जिले के मेचेदा से कोलकाता के श्यामबाजार जा रहा था. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हावड़ा जिला अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. सात अन्य का वहां इलाज हो रहा है. सभी पीड़ित ट्रक पर सवार थे. चलते ट्रक का एक टायर फटने से वह पलट गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर कुछ देर के लिए यातायात जाम हो गया.
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
मोदी और अडानी डरे हुए हैं इसलिए एथिक्स कमेटी की बैठक की गई स्थगित : महुआ मोइत्रा
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीटर पर लिखा ‘मोदी और अडानी डरे हुए हैं इसलिए एथिक्स कमेटी की बैठक स्थगित की गई है.
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
उच्च प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू
कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने उच्च प्राथमिक नौकरी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू कर दी है. सॉल्टलेक स्थित एसएससी की नयी बिल्डिंग में काउंसिलिंग शुरू हुई है. उल्लेखनीय है कि नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 13000 से ज्यादा है. काउंसिलिंग दो दिसंबर तक चलेगी. लेकिन अब सिफारिश पत्र जारी नहीं किया जायेगा. पारदर्शिता बनाये रखने के लिए किस अभ्यर्थी ने कौन सा स्कूल चुना है, इसका उल्लेख किया जायेगा. साथ ही अभ्यर्थियों को सहमति पत्र भी दिया जायेगा.
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
मंत्री अखिल गिरि और बेटे काे इनकम टैक्स का नोटिस
आयकर विभाग ने मंत्री अखिल गिरि और उनके बेटे सुप्रकाश गिरि को नोटिस भेजा है. उन्हें 13 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया गया है.
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
छठ : महानगर के गंगा घाटों पर होगी हाइटेक व्यवस्था
नगर निगम ने छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी है. घाटों की मरम्मत एवं अस्थायी घाटों के निर्माण को लेकर मेयर फिरहाद हकीम के नेतृत्व में निगम में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें घाटों पर हाईटेक व्यवस्था किये जाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही घाटों पर ड्रोन से निगरानी की सहमति भी बनी. बैठक में निगम अधिकारियों के साथ केएमडीए, पीडब्ल्यूडी, पोर्ट ट्रस्ट, वेस्ट बंगाल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नेवी के आला अधिकारी भी थे. मेयर ने बताया कि सामने काली पूजा है. प्रतिमा विसर्जन के तुरंत बाद नदी घाटों को छठ पूजा के लिए तैयार कर दिया जायेगा. काली प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी प्रमुख घाटों पर लाइटिंग की अतिरिक्त व्यवस्था की जायेगी.
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
अस्पतालों के आसपास पटाखा फोड़ने पर होगी कार्रवाई
दीपावली और कालीपूजा के दौरान शहर के विभिन्न अस्पतालों के बाहर पटाखा फोड़ने पर पुलिस कड़ी करवाई करेगी. सोमवार को धनधान्य ऑडिटोरियम में कालीपूजा कमेटी के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने ये बातें कहीं. सीपी ने सभी पूजा कमेटियों के सदस्यों को पुलिस की गाइड लाइन को मानकर पूजा करने की सलाह दी.
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर बिफरे अधीर रंजन चौधरी
लोकसभा में कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया के चयन के संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि ‘…लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता के रूप में चयन समिति का सदस्य होने के बावजूद मुझे सीआईसी/आईसी के चयन के बारे में बैठक में जो कि 3 नवंबर को प्रधानमंत्री के आवास पर आयोजित किया गया था.
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
सीबीआई भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के कोलकाता विंग में बड़ा फेरबदल
नारदा कांड, गौ तस्करी, कोयला तस्करी और भर्ती भ्रष्टाचार मामलों की जांच कर रही सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के कोलकाता विंग में बड़ा फेरबदल किया गया है. चीफ जयदेवन को भेजा गया दिल्ली उनकी जगह DIG रैंक के अधिकारी पंकज कुमार सिंह को प्रभार मिला है.
11:05 PM. 7 Nov 2311:05 PM. 7 Nov
कोलकाता दुनिया का तीसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देख चिंताएं बढ़ी गयी हैं. जो लोग कोलकाता शहर में बैठकर दिल्ली केे प्रदूषण की खबरों पर नजर रख रहे हैं, वे यह न भूलें कि अब महानगर भी जहरीली हवा में डूबता जा रहा है. रविवार को कोलकाता दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर था. विशेषज्ञों का मानना है कि काली पूजा से पहले प्रदूषण और बढ़ सकता है. इस बाबत कोलकाता नगर निगम सक्रिय हो गया है. मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि कोलकाता को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है.
4:37 PM. 7 Nov 234:37 PM. 7 Nov
कल से काली पूजा पंडालों का उद्घाटन शुरू करेंगी मुख्यमंत्री
पैर में चोट के चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअल माध्यम से दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया था. लेकिन काली पूजा का उद्घाटन करने वह पंडालों में जायेंगी. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद महानगर में तीन क्लबों की काली पूजा का उद्घाटन करेंगी. वह बुधवार शाम पांच बजे सबसे पहले जानबाजार के मंडप जायेंगी. वह से साढ़े पांच बजे शेक्सपियर सारणी और शाम छह बजे वीनस क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगी. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.