West Bengal Breaking News : राशन वितरण में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भाजपा का खाद्य भवन अभियान

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
11:05 PM. 3 Nov 23 5:35 PM. 3 Nov

चुंचुड़ा : महंगाई के खिलाफ प्याज की माला पहन कर विधायक ने किया प्रदर्शन

हुगली में प्याज सहित दाल, चावल , तिलहन, आटा, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को आंदोलन का आगाज चुंचुड़ा के विधायक असित मजूमदार ने किया. उन्होंने महंगाई के खिलाफ सांकेतिक रूप में गले में प्याज की माला पहन कर प्रदर्शन किया. तृणमूल विधायक मजूमदार ने प्याज की माला पहन कर जुलूस भी निकाला. जुलूस चुंचुड़ा के घड़ी मोड़ से शुरू हुआ. जुलूस में तृणमूल कांग्रेस के जिला सचिव गौरीकांत मुखर्जी, जिला बंग जननी कमेटी के जिला सचिव मौसमी बसु चटर्जी, हुगली-चुंचुड़ा नगरपालिका के चेयरमैन अमित राय, पार्थ साहा सहित अन्य शामिल रहे.

11:05 PM. 3 Nov 23 5:35 PM. 3 Nov

क्यूआर कोड स्कैन करने पर पता चलेगा शराब असली है या नकली

आबकारी विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नकली शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए शराब की बोतलों पर क्यूआर कोड लगाने की घोषणा की है. इसके साथ ही होलोग्राम स्टीकर को और बड़ा किया जा रहा है. कालीपूजा व दिवाली से पहले नकली शराब की बिक्री पर इसके माध्यम से रोक लगायी जा सकती है. पिछले सात महीने में ही शराब से आबकारी विभाग को भारी कमाई हुई है. दुर्गापूजा के पांच दिनों में ही 600 करोड रुपये की कमाई हुई. आबकारी विभाग को यह सूचना मिली थी कि कई दुकानों पर नकली शराब बेची जा रही है. इस पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. क्यूआर कोड के स्कैन करने पर क्रेता यह जान सकेंगे कि शराब असली है या नकली. शराब की बोतलों पर लगे लेबल पर क्यूआर कोड पहले से ही हैं. लेकिन महंगी शराब को लेकर विशेष कदम उठाये गये हैं. इस विशेष क्यूआर कोड को वन टाइम क्यूआर कोड कहा जा रहा है. लेबल को स्क्रेच करने के बाद क्यूआर कोड दिखेगा. इसे एक बार ही स्कैन किया जा सकता है.

11:05 PM. 3 Nov 23 5:35 PM. 3 Nov

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्मला बनर्जी के निधन पर शोक जताया

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत विनायक बनर्जी की मां निर्मला बनर्जी का शुक्रवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बनर्जी की मां भी एक अर्थशास्त्री थीं और कुछ दिन पहले वह अपने घर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्मला बनर्जी के निधन पर शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, ‘‘जानी-मानी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर अभिजीत विनायक बनर्जी की मां प्रोफेसर निर्मला बनर्जी के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ. उन्होंने आज कोलकाता में आखिरी सांस ली. कल मैं उनसे मिलने अस्पताल गई थी.

11:05 PM. 3 Nov 23 5:35 PM. 3 Nov

राशन वितरण में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भाजपा का खाद्य भवन अभियान

राशन वितरण में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बीजेपी का खाद्य भवन अभियान जारी है.राशन भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलों में भी प्रदर्शन जारी है. अलीपुरद्वार में भी भाजपा का लगातार प्रदर्शन जारी है.

11:05 PM. 3 Nov 23 5:35 PM. 3 Nov

प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया कि पश्चिम बंगाल के प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पाल को अगली सुनवाई की तारीख तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. बोर्ड के उप सचिव पार्थ कर्माकर को भी फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. इस मामले की अगली सुनवाई अगले गुरुवार को है. सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) के जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी ने शुक्रवार को आदेश दिया कि वे हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक जांच में सहयोग करें. कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई की विशेष जांच टीम (एसआईटी) जांच जारी रखेगी.

11:05 PM. 3 Nov 23 5:35 PM. 3 Nov

इंडिया-अफ्रीका का मैच देखने विधायक भी पहुंचेंगे इडेन

इडेन गार्डेन में रविवार को इंडिया एवं साउथ अफ्रीका के बीच मैच होना है. बंगाल के विधायक भी यह मुकाबला देखना चाहते हैं. गुरुवार को सीएबी ने 293 टिकट विधानसभा को भेज दिये. विधायकों को टिकट देने का काम शुरू हो चुका है. इन टिकटों पर नॉट फॉर सेल लिखा हुआ है. जानकारी के अनुसार, मैच के टिकट के लिए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सीएबी अध्यक्ष स्नेहाशीष गंगोपाध्याय को पत्र लिखा था. इस बाबत बुधवार को सीएबी अध्यक्ष विधानसभा पहुंचे और बिमान बनर्जी से मुलाकात की. विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र में इस बात पर नाराजगी जतायी थी कि विधायकों को मैच के टिकट नहीं मिले. साथ ही अनुरोध किया कि विधायकों के लिए कम से कम एक टिकट की व्यवस्था की जाये. इसके तहत ही सीएबी ने विधायकों के लिए कंप्लीमेंट्री टिकट भेजा. बता दें कि राज्य विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 293 है. इसलिए सीएबी ने 293 टिकट भेजे हैं.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >