West Bengal Breaking News : जादवपुर विवाद के बीच गुरदास कॉलेज में रैगिंग की एक और शिकायत

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
5:53 PM. 29 Aug 23 5:53 PM. 29 Aug

कोलकाता के इस थाने में मिलता है सुकून और शांति

कोलकाता में कई जगहों पर बड़ी संख्या में ऐसे युवक हैं, जो प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. इनमें से कुछ ऐसे युवक हैं, जिन्हें परीक्षा की तैयारी करने से जुड़ी किताबें एवं पढ़ने के लिए शांत जगह शहर में उपलब्ध नहीं है. ऐसे युवकों की परेशानियों पर गौर करते हुए डीसी (पोर्ट) जफर अजमल किदवई की पहल से युवकों की समस्या का समाधान के लिए पोर्ट इलाके में एक ऐसी लाइब्रेरी खोली गयी है

5:53 PM. 29 Aug 23 5:53 PM. 29 Aug

पूल कार पलटी, दो बच्चे घायल

बांकुड़ा में लोकपुर राजाग्राम सड़क पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही पूल कार बेकाबू होकर द्वारकेश्वर नदी के किनारे पलट गयी. इसमें दो बच्चे व सामने से आ रहा एक बाइकर जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर मैजिक वाहन बांकुड़ा शहर की ओर आ रहा था, तभी चालक का नियंत्रण खोया और देखते-देखते पूल कार पलट गयी. स्थानीय लोगों ने बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाल कर नजदीकी बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया. सूचना पाकर बांकुड़ा सदर थाने की पुलिस वहां पहुंची और घटना की जांच में जुट गयी.

5:53 PM. 29 Aug 23 5:53 PM. 29 Aug

जादवपुर विवाद के बीच गुरदास कॉलेज में रैगिंग की एक और शिकायत

जादवपुर विवाद के बीच गुरदास कॉलेज में रैगिंग की एक और शिकायत सामने आई है. इस बार गुरुदास कॉलेज में छात्रों ने रैगिंग की शिकायत की है. छात्रों ने यूजीसी में शिकायत दर्ज कराई है.

5:53 PM. 29 Aug 23 5:53 PM. 29 Aug

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मांगी ईडी से रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईडी से पूछा सवाल तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच कहा तक पहुंची है . समन भेजकर अभिषेक को दोबारा क्यों नहीं बुलाया गया ? जस्टिस अमृता सिन्हा ने कोर्ट में ये भी सवाल उठाया कि आखिरकार ईडी क्या कर रही है. कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस सिन्हा ने आदेश दिया कि 14 सितंबर तक ईडी अभिषेक के खिलाफ जांच की प्रगति की पूरी रिपोर्ट काेर्ट को सौपेंगी.

5:53 PM. 29 Aug 23 5:53 PM. 29 Aug

मालदा में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की मौत , पुलिस को घरकर लोगों ने किया  प्रदर्शन

मालदा में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि गोलीबारी की वजह जमीन संबंधी विवाद है. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. पुलिस को सामने लोगों ने जमकर किया  प्रदर्शन.

5:53 PM. 29 Aug 23 5:53 PM. 29 Aug

हाईकोर्ट ने दत्तपुकुर विस्फोट घटना में भाजपा नेताओं की जनहित याचिका को कर दिया खारिज

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दत्तपुकुर विस्फोट घटना में विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा नेता राजर्षि लाहिड़ी द्वारा दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवाग्नम की खंडपीठ ने कहा कि घटना की जांच राज्य सरकार ही कराएगी. इसे लेकर शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को दत्तपुकुर विस्फोट घटना मामले में जनहित याचिका दायर की गई थी. गौरतलब है कि शुभेंदु ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में एक छात्र की मौत को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की बेंच में जनहित याचिका दायर की थी. सोमवार को जनहित मामले की सुनवाई हुई थी सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने जनहित याचिका के कंटेंट पर नाराजगी जताई. बाद में शुभेंदु ने केस वापस ले लिया.

5:53 PM. 29 Aug 23 5:53 PM. 29 Aug

चंद्रयान-3 की पूरी टीम को सम्मानित करेगी राज्य सरकार

पूरे देश में चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है. इसमें राज्य भी पीछे नहीं है. राज्य सरकार ने एक कदम आगे बढ़ कर इसरो के चेयरमैन वैज्ञानिक एस सोमनाथ को पत्र लिख कर बधाई दी है. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार चंद्रयान-3 की पूरी टीम को सम्मानित करने की योजना बना रही है. इसके लिए साइंस कार्निवल का आयोजन करने की योजना बनायी जा रही है, जहां चंद्रयान की सफलता में शामिल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जायेगा. जानकारी के अनुसार बंगाल के 28 वैज्ञानिक भी चंद्रयान-3 की टीम में शामिल हैं. राज्य के इन सभी वैज्ञानिक को ममता बनर्जी द्वारा पहले ही बधाई संदेश भेजा गया है. अब सरकार इसरो की पूरी टीम को सम्मानित करना चाह रही है. नबान्न सूत्रों के मुताबिक, अगर इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ सहमत हुए, तो जल्द ही कोलकाता के रेड रोड में साइंस कार्निवल का आयोजित किया जायेगा, जहां टीम को सम्मानित किया जायेगा.

5:53 PM. 29 Aug 23 5:53 PM. 29 Aug

महानगर के तीन स्थानों का बदलेगा नाम

कोलकाता नगर निगम महानगर की तीन जगहों के नाम बदलने जा रहा है. यह फैसला मेयर काउंसिल की बैठक में लिया गया. जानकारी के अनुसार, लेडीज पार्क, विक्टोरिया स्क्वायर और राज्य संगीत अकादमी की एक इमारत का नाम बदला जायेगा. इस प्रस्ताव को निगम के मासिक अधिवेशन में पेश किया जायेगा. बैठक में एक और अहम फैसला लिया गया. इसके तहत पूजा से पहले फुटपाथ पर किसी भी नये हॉकर को बैठने की इजाजत नहीं दी जायेगी. यदि हॉकर जबरदस्ती करते हैं, तो पुलिस की मदद ली जायेगी. मेयर फिरहाद हकीम ने बैठक की अध्यक्षता की.

5:53 PM. 29 Aug 23 5:53 PM. 29 Aug

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी के मामले में अब स्वयं सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगी जज

पंचायत चुनाव में अनियमितता के मामले में अदालत सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी. कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने चुनाव के दौरान हिंसा, मतपत्रों की लूट, मतपेटियों की लूट सहित सभी आरोपों को सुलझाने के लिए सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का आदेश दिया. न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि वह शनिवार को छुट्टी के दिन कोर्ट रूम में बैठकर उन सभी फुटेज को देखेंगी, इसलिए, न्यायाधीश ने रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय में संग्रहीत सभी मामलों के सीसीटीवी फुटेज को न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की पीठ के समक्ष पेश करने का आदेश दिया. मालूम हो कि इन फुटेज को देखने के लिए दो सितंबर का दिन तय किया गया है. जज सभी पक्षों के वकीलों के साथ बैठकर फुटेज देखेंगी.

11:12 AM. 29 Aug 23 11:12 AM. 29 Aug

मुख्यमंत्री की सर्वदलीय बैठक आज, शामिल नहीं होगा विपक्ष

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज को सर्वदलीय बैठक बुलायी है, जहां वह विपक्षी दलों से राय लेंगी कि पश्चिम बंगाल दिवस कब मनाया जाये. हालांकि कोई भी विपक्षी दल उस बैठक में नहीं शामिल होगा. सरकार के आमंत्रण पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि इस बैठक में वाममोर्चा का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं रहेगा. इस निर्णय से मुख्यमंत्री को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है. वाममोर्चा के चेयरमैन बिमान बसु ने कहा कि देश के बंटवारे का दर्द आज भी कई लोगों के मन में जिंदा है. इसलिए हम इस तरह के स्थापना दिवस मनाने में विश्वास नहीं रखते, वहीं, वाममोर्चा की बैठक में राज्यपाल द्वारा आयोजित पश्चिम बंगाल दिवस समारोह का भी विरोध किया गया .

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >