महिला के पेट से निकाला 20 सेमी बड़ा ट्यूमर
भारत में सबसे बड़े कैंसर हॉस्पिटलों में से एक, कोलकाता के एचसीजी इकेओ कैंसर सेंटर के चिकित्सकों ने हाल ही में पेट के ट्यूमर से पीड़ित 45 वर्षीया एक महिला की सफल सर्जरी की. डॉ एसके बाला के नेतृत्व में ऑन्कोलॉजिस्ट की विशेषज्ञ टीम द्वारा सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. नबनीता घोष को 2021 में पेट के एक बड़े ट्यूमर का पता चला था. प्रारंभ में, एक निजी अस्पताल में उसकी दो सर्जरी की गयी थी. लेकिन, उसकी स्थिति खराब होती जा रही थी. पीइटी सीटी स्कैन के विश्लेषण पता चला कि ट्यूमर 20 सेमी के खतरनाक आकार तक पहुंच चुका है. ट्यूमर के आकार की जांच करने और रोगी के स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को देखने के बाद, डॉ जयदीप विश्वास ने रोगी को डॉ एसके बाला से परामर्श करने की सलाह दी. परामर्श के बाद कोलकाता के एचसीजी इकेओ कैंसर सेंटर के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ एसके बाला और उनकी टीम ने आठ घंटे की सर्जरी के दौरान महिला की पेट से उक्त ट्यूमर को निकाला. सर्जरी के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है.